होम / मीडिया फोरम / आखिर NDTV 24X7 ने क्यों बदली अपने प्राइम टाइम स्लॉट की प्रोग्रामिंग...
आखिर NDTV 24X7 ने क्यों बदली अपने प्राइम टाइम स्लॉट की प्रोग्रामिंग...
समाचार4मीडिया ब्यूरो लगता है कि इन दिनों एनडीटीवी (NDTV) अपनी पुरानी लोकप्रियता फिर हासिल करने की जद्दोजहद में जुटा है। किसी जमाने में अंग्रेजी न्यूज चैनलों में नंबर वन की श्रेणी पर काबिज NDTV 24X7 चैनल की रेटिंग लंबे समय से लगातार गिरती जा रही है। हालांकि अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो इस चैनल को पसंद करते हैं लेकिन यदि ब्रॉडकास्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो
लगता है कि इन दिनों एनडीटीवी (NDTV) अपनी पुरानी लोकप्रियता फिर हासिल करने की जद्दोजहद में जुटा है। किसी जमाने में अंग्रेजी न्यूज चैनलों में नंबर वन की श्रेणी पर काबिज NDTV 24X7 चैनल की रेटिंग लंबे समय से लगातार गिरती जा रही है। हालांकि अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो इस चैनल को पसंद करते हैं लेकिन यदि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के डाटा की बात करें तो अब निजी अंग्रेजी न्यूज चैनलों में यह चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
यदि हम इन आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इन जॉनर में नंबर वन की कुर्सी पर अब लंबे समय से टाइम्स नाउ (Times Now) जमा हुआ है। अपनी तेज, दमदार व आक्रामक शैली के कारण टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने प्राइम टाइम में भी अपनी मजबूत जगह जमा ली है, जबकि किसी जमाने में प्राइम टाइम पर एनडीटीवी की प्रमुख एंकर बरखा दत्ता छायी रहती थीं। हालांकि उनके दोनों शो ‘We The People’ और ‘The Buck Stops Here’ अभी भी चल रहे हैं लेकिन अर्णब के न्यूजआर (Newshour) की लोकप्रियता उन पर भारी पड़ रही है।
टैग्स