होम / मीडिया फोरम / इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर : रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर : रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि वह इतनी जल्दी राजनीति में आ जाएंगी, लेकिन भगवान की कृपा और परिवार के समर्थन ने उन्हें इस राह पर आगे बढ़ाया।

मैथिली ठाकुर ने बताया कि उनका बचपन गांव में बीता, जहां जिंदगी काफी सरल और सुकून भरी थी। हालांकि शहर आने के बाद पढ़ाई, काम और नई परिस्थितियों में खुद को ढालना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया। उन्होंने कहा कि शहर की जिंदगी में एडजस्ट करना आसान नहीं था, लेकिन परिवार के सहयोग से उन्होंने हर चुनौती का सामना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि जब भी उनसे मुलाकात होती है, वह बेहद सहज तरीके से बातचीत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुश्किल समय में वह अपने माता-पिता से बात करके खुद को संभालती हैं। रियलिटी शो के अनुभव साझा करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि कई बार असफलता का सामना करना पड़ा।

कई प्रतियोगिताओं में चयन नहीं होने पर उन्हें निराशा हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि 2017 में ‘द राइजिंग स्टार’ शो में भाग लेने से पहले उन्होंने तय कर लिया था कि अगर सफलता नहीं मिली तो वह यूपीएससी की तैयारी करेंगी। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, धैर्य और परिवार का समर्थन बेहद जरूरी होता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव : UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन : लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

2 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में जुटे राजनीति, अध्यात्म और सिनेमा के बड़े चेहरे

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली के होटल 'द ललित' में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव हुआ। इसमें राजनीति, अध्यात्म, सिनेमा और समाज जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

23 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

22 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

22 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago