होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से
‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से
12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 hours ago
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल सौरव भट्टाचार्जी ने ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब साढ़े चार साल से कार्यरत थे और बतौर नेशनल हेड (Govt Business) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘जी मीडिया’ जॉइन करने जा रहे हैं। यहां उन्हें टीवी, डिजिटल व अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए बतौर नेशनल हेड (Govt Affairs) जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि टीवी9 में अपने कार्यकाल के दौरान भट्टाचार्जी डिजिटल सरकारी विज्ञापनों से जुड़े प्रयासों को मजबूत करने और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स विकसित करने में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। ऐसे समय में उनका संस्थान से जाना खास माना जा रहा है, जब डिजिटल और सरकारी क्षेत्र से जुड़े मीडिया सॉल्यूशंस तेजी से विकसित हो रहे हैं। इस वजह से संगठन में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती थी।
भट्टाचार्जी को मीडिया और विज्ञापन इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव के साथ सेल्स स्ट्रैटेजी, क्लाइंट संबंधों और राजस्व बढ़ाने के क्षेत्र में अच्छी समझ है। टीवी9 से जुड़ने से पहले वह एबीपी ग्रुप, आईटीवी नेटवर्क और रेडियो सिटी जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो भट्टाचार्जी ने मार्केटिंग और ह्यूमन रिसोर्स में विशेषज्ञता के साथ एमबीए किया है।
टैग्स