होम / मार्केटिंग / ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान
‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान
मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 hours ago
मुंबई में 12 मार्च को लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026 का धमाकेदार आयोजन हुआ। मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ये अवॉर्ड्स उन लोगों के लिए थे जो नए-नए आइडियाज, क्रिएटिविटी और स्मार्ट स्ट्रैटेजी से कंज्यूमर को जोड़ते हैं और बाजार में तहलका मचाते हैं।
इस शाम को इंडस्ट्री के गेम-चेंजर्स को सेलिब्रेट किया गया। ये वो लोग हैं जिन्होंने बॉउंड्री तोड़ी, नए-नए तरीकों से मार्केटिंग की और ब्रैंड की कहानी को इतना मजबूत बनाया कि कस्टमर दिल से जुड़ गए। आज के तेज बदलते मार्केट में इनकी हिम्मत और इनोवेशन ने बहुत बड़ा रोल प्ले किया है।
‘द CMO ब्रैंड पर्पस एंड इम्पैक्ट अवॉर्ड’ कैटेगरी में तीन बड़े नामों की जीत हुई- गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के ग्लोबल हेड ऑफ कैटेगरी डायरेक्शन और इंडिया मार्केटिंग हेड अश्विन मूर्ति, बालकृष्णा इंडस्ट्रीज (बीकेटी) के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर इंडिया महेश कोप्पड़ और पॉलीकैब इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट व ब्रैंड एंड मार्केटिंग की हेड श्वेतल बासु।
‘द CMO एक्सपीरियंशियल एंड इमर्सिव मार्केटिंग अवॉर्ड’ अडानी रियल्टी के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड राजीब दास ने जीता।
डिजिटल मार्केटिंग कैटेगरी में कमाल दिखाने वाले थे अपोलो टायर्स के इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया मार्केटिंग हेड अभिनीत कोठारी, तिलकनगर इंडस्ट्रीज के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अहमद रहीमतुल्ला, रिलायंस रिटेल (बी2सी इलेक्ट्रॉनिक्स) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट व CMO मनोज जैन और नीविया इंडिया की मार्केटिंग डायरेक्टर श्वेता दलाल।
‘द CMO डेटा-ड्रिवन मार्केटिंग अवॉर्ड’ ब्लू स्टार लिमिटेड के वाइस प्रेजिडेंट मार्केटिंग (यूनिटरी कूलिंग प्रोडक्ट्स ग्रुप) एंड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस गिरीश हिंगोरानी, वोल्टास की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर प्रज्ञा बिजलवान और एचडीएफसी लाइफ की मार्केटिंग हेड प्रितिका शाह ने जीते।
कस्टमर एक्सपीरियंस कैटेगरी में शकोडा इंडिया की हेड ऑफ मार्केटिंग जेनिफर पंड्या और आदित्य बिड़ला ग्रुप की नॉवेल ज्वेल्स के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड विजुअल मर्चेंडाइजिंग शांतिस्वरूप पांडा को सम्मान मिला।
‘टेक फॉरवर्ड CMO अवॉर्ड’ फोनपे के ग्रुप CMO अमित दोशी, फॉक्सवैगन इंडिया के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड पीआर बिश्वजीत समल और कोटक महिंद्रा बैंक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट - मार्केटिंग केदार रावनगावे ने अपने नाम किए।
‘द CMO इनोवेशन अवॉर्ड’ टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड की हेड ऑफ मार्केटिंग पूजा असर, बीम संटोरी के टीचर्स एंड माल्ट स्कॉच व्हिस्की पोर्टफोलियो के कैटेगरी मार्केटिंग हेड पृथ्वी हांडा और सिप्ला हेल्थ के सीनियर डायरेक्टर मार्केटिंग सतीश के साहू को मिला।
‘द CMO ग्रोथ अवॉर्ड’ पिरामल कंज्यूमर हेल्थकेयर के वाइस प्रेजिडेंट मार्केटिंग अभिषेक कुमार, HSBC - वेल्थ एंड पर्सनल बैंकिंग इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर जसविंदर सिंह सोढ़ी, कारगिल फूड सॉल्यूशंस साउथ एशिया के डायरेक्टर - मार्केटिंग प्रशांत सरवड़े और सोभा लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस ऑफिसर सुमीत चंखारे ने जीते।
‘द CMO ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड’ गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप - एप्लायंसेज बिजनेस की हेड मार्केटिंग स्वाति राठी को मिला, जबकि ‘द CMO लीडरशिप अवॉर्ड’ एयर इंडिया के ग्रुप CMO सुनील सुरेश ने अपने नाम किया।
ये अवॉर्ड्स दिखाते हैं कि भारत का मार्केटिंग सीन कितना जोरदार और इनोवेटिव हो रहा है। लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026 ने ऐसे लीडर्स को सम्मान दिया जो ब्रैंड बिल्डिंग और कम्युनिकेशन को नए तरीके से रीडिफाइन कर रहे हैं।
यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट:
टैग्स