होम / टीवी / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत के माइनिंग सेक्टर और प्राकृतिक संसाधनों को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत के पास सोना, चांदी, कॉपर, बॉक्साइट से लेकर तेल और गैस तक सभी संसाधन मौजूद हैं, लेकिन इनका पूरा उपयोग अभी नहीं हो पा रहा है।
नई दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में उन्होंने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के कारण पैदा हो रहे तेल-गैस संकट पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से काम करना चाहिए। अनिल अग्रवाल के अनुसार, भारत में मौजूद कंपनियों के पास संकट के समय 10 से 20 गुना तक उत्पादन बढ़ाने की क्षमता है।
इसके बावजूद देश अभी भी बड़ी मात्रा में खनिज और ऊर्जा संसाधनों का आयात करता है। उन्होंने बताया कि भारत के कुल आयात में करीब 60 प्रतिशत हिस्सा जमीन के नीचे मिलने वाले संसाधनों का है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग सक्षम हैं और देश के पास संसाधनों की कमी भी नहीं है, लेकिन माइनिंग सेक्टर में कुछ नीतिगत बदलाव जरूरी हैं।
उनके मुताबिक माइन्स की नीलामी और अनुमति की प्रक्रिया में कई साल लग जाते हैं, जिससे निवेश और उत्पादन दोनों प्रभावित होते हैं। वेदांता चेयरमैन ने जोर देकर कहा कि अगर भारत माइनिंग सेक्टर को तेजी से विकसित करता है तो इससे आयात कम होगा, रोजगार बढ़ेगा और गरीबी कम करने में भी मदद मिलेगी।
टैग्स