होम / मीडिया फोरम / आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ झा आयुष मंत्रालय के अंतर्गत गुजरात के जामनगर स्थित ‘Institute of Teaching and Research in Ayurveda’ (ITRA) के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने यहां बतौर प्रोडक्शन हेड-कमीशंड प्रोग्राम जॉइन किया है।
समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।
बता दें कि सिद्धार्थ झा इससे पहले आयुष मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली (आयुर्वेदिक एम्स) के साथ लगभग साढ़े तीन साल से जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
सिद्धार्थ झा को आकाशवाणी, दूरदर्शन न्यूज, लोकसभा टीवी और संसद टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने का लंबा अनुभव है।
वर्ष 2005 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज़म में मास्टर्स करने के बाद से वह निरंतर पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और बतौर कॉलमिस्ट भी अनेक समाचार पत्रों और डिजिटल के लिए सक्रिय हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से सिद्धार्थ झा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स