होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय को मिला महात्मा हंसराज गौरव सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय को मिला महात्मा हंसराज गौरव सम्मान

मीडिया और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए हंसराज कॉलेज ने किया सम्मानित, दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समागम में हुआ सम्मान समारोह

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज ने वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय को ‘महात्मा हंसराज गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया है।

यह सम्मान पिछले सप्ताह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय समागम के दौरान प्रदान किया गया।

हंसराज कॉलेज की ओर से यह सम्मान ‘विकसित भारत का संकल्प और युवा’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिया गया।

कॉलेज प्रशासन ने मीडिया, मीडिया शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अनिल पाण्डेय के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना।

हंसराज कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) रमा ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि अनिल पाण्डेय ने पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ाया है। उनके कार्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सम्मान मिलने पर अनिल पाण्डेय ने हंसराज कॉलेज और डी.ए.वी. संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और वे आगे भी समाज व देश से जुड़े मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी से उठाते रहेंगे।

बता दें कि हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय एवं डी.ए.वी. संस्था का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इस समागम में देशभर से शिक्षाविद्, पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने उपेंद्र राय के मामले में सीबीआई की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

7 hours ago

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

2 days ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

3 days ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

3 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

7 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

14 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

7 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

13 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

14 hours ago