होम / डिजिटल / '4पीएम' यूट्यूब चैनल बंद करने का आदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला

'4पीएम' यूट्यूब चैनल बंद करने का आदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला

4पीएम न्यूज ने गुरुवार को कहा कि उसके यूट्यूब चैनल को बंद करने का निर्देश भारत सरकार की ओर से दिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 hours ago

'4पीएम' न्यूज चैनल ने गुरुवार को कहा कि उसके यूट्यूब चैनल को बंद करने का निर्देश भारत सरकार की ओर से दिया गया है। चैनल के संपादक संजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्हें यूट्यूब से ईमेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चैनल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

चैनल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर '4पीएम' पर हमला करा दिया है। '4पीएम' चैनल को बैन कर दिया है। ईरान भारत आ रहे जहाज पर हमला कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार संजय शर्मा की पत्रकारिता पर मिसाइल गिरा रही है। लेकिन ये हमला नाकाम होगा। ये कौन सा लोकतंत्र है? क्यों मोदी सरकार को संजय शर्मा के सच्चाई कहने से डर लगता है? आखिर कौन से वीडियो से सरकार विचलित हो गई है? कारण बताने से भी डर क्यों लगता है इन्हें? पिछली बार भी बैन किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले यू-टर्न ले लिया था। इस बार कम से कम कारण बता देते।”

चैनल के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई हुई है। संजय शर्मा का कहना है कि इससे पहले 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत चैनल को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। उस समय सरकार की ओर से सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया था।

चैनल की ओर से बताया गया कि उस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी। इसके बाद सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था, जबकि अदालत ने आईटी ब्लॉकिंग नियमों की वैधता से जुड़ी याचिका को सुनवाई के लिए जारी रखा।

सरकारी पक्ष के अनुसार, संबंधित आदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को आधार बनाया गया था। वहीं चैनल के संपादक संजय शर्मा ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाए हैं। 

'4पीएम' एक डिजिटल यूट्यूब चैनल है, जिसके करीब 73 लाख से अधिक सब्सक्राइबर बताए जाते हैं। चैनल की ओर से कहा गया है कि उसे यूट्यूब के माध्यम से सरकार के निर्देश की जानकारी दी गई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पाइरेसी के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, टेलीग्राम को भेजा नोटिस

केंद्र सरकार ने पाइरेसी के मामलों को लेकर टेलीग्राम को सख्त नोटिस भेजा है।

8 hours ago

पत्रकारों, नेताओं व अधिकारियों के लिए YouTube लाया डीपफेक पहचानने का टूल

यूट्यूब (YouTube) ने AI से बनाए जाने वाले फर्जी यानी डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए एक नया टूल शुरू किया है।

1 day ago

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

1 day ago

‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है

2 days ago

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

47 minutes ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

7 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 hour ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

6 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

8 hours ago