होम / डिजिटल / ‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 hours ago

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है। यह शो कल्याण ज्वैलर्स की ओर से प्रस्तुत किया जा रहा है और इसका निर्माण Gautam Thakker Films ने किया है। इस शो का तीसरा सीजन 20 फरवरी को शुरू (प्रीमियर) हुआ था। उसके बाद से हर शुक्रवार शाम 7 बजे इसका नया एपिसोड रिलीज किया जा रहा है और इसे हिन्दुस्तान टाइम्स और HT City के यूट्यूब चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।

शो के पहले दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और दोनों सीजन को मिलाकर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। अब तीसरे सीजन में दर्शकों को और ज्यादा सेलिब्रिटी इंटरव्यू, इंडस्ट्री से जुड़ी खास बातें और ब्रैंड इंटीग्रेशन देखने को मिलेंगे। यह शो खास तौर पर भारत के शहरी डिजिटल दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इस शो को सोनल कालरा होस्ट करती हैं, जो हिन्दुस्तान टाइम्स में चीफ मैनेजिंग एडिटर (एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल) हैं। यह शो एंटरटेनमेंट इंटरव्यू स्पेस में एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म के रूप में पहचान बना चुका है, जहां पत्रकारिता की गहराई और पॉप कल्चर से जुड़ी दिलचस्प बातचीत का अच्छा मेल देखने को मिलता है। शो में अक्सर सितारों के साथ खुलकर बातचीत और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पर्दे के पीछे के किस्से भी सामने आते हैं।

इंडस्ट्री के बड़े नाम होंगे शामिल

पिछले सीजन में आमिर खान, अक्षय कुमार, मोहित सूरी और रोहित शेट्टी जैसे बड़े कलाकार और फिल्ममेकर शामिल हुए थे।

सीजन 3 की शुरुआत शिल्पा शेट्टी और अन्य चर्चित मेहमानों के साथ की गई है। इन इंटरव्यू में सिर्फ फिल्मों के प्रमोशन की बात नहीं की गई है, बल्कि फिल्म बनाने की प्रक्रिया, इंडस्ट्री के नए ट्रेंड और क्रिएटिव फैसलों पर भी चर्चा की गई है।

एंटरटेनमेंट की नई चर्चाओं पर फोकस

इस शो की एक खास बात यह भी है कि यह एंटरटेनमेंट की दुनिया में चल रहे नए ट्रेंड्स और चर्चित मुद्दों पर भी बात करता है। चाहे फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले बदलाव हों या सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ट्रेंड, यह शो इन सभी विषयों को कवर करता है।

सीजन 3 में भी खास इंटरव्यू और समय के मुताबिक विषयों के जरिए दर्शकों को मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री की बदलती दुनिया की पूरी तस्वीर दिखाने की कोशिश की गई है।

ब्रैंड और दर्शकों तक बड़ी पहुंच

यह शो हिन्दुस्तान टाइम्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए खास तौर पर शहरी और डिजिटल दर्शकों तक पहुंचता है, जो पॉप कल्चर से जुड़े कंटेंट को काफी पसंद करते हैं। पहले भी इस शो में ब्यूटी, टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल और ऑटोमोबाइल जैसी कई कैटेगरी के ब्रैंड्स के साथ साझेदारी की गई है, जिससे उन्हें अच्छी विजिबिलिटी मिलती है।

नए सीजन को लेकर सोनल कालरा ने कहा, “सीजन 3 को आज के डिजिटल दौर के हिसाब से और ज्यादा दिलचस्प बनाया गया है। हम अब और गहराई से सवाल पूछेंगे और दर्शकों को उनके पसंदीदा सितारों के और करीब लाएंगे।” 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

2 days ago

जन्मदिन विशेष: डिजिटल मार्केटिंग जगत में मजबूत पहचान बना चुके हैं मनन कपूर

मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया लगातार बदल रही है। ऐसे दौर में मनन कपूर ने अपने करियर को शांत लेकिन लगातार आगे बढ़ने वाली सोच, तेज समझ और ब्रैंड्स के भविष्य को पहचानने की क्षमता के दम पर बनाया है।

4 days ago

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

5 days ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

12 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

7 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

6 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

4 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

7 hours ago