होम / डिजिटल / पत्रकारों, नेताओं व अधिकारियों के लिए YouTube लाया डीपफेक पहचानने का टूल

पत्रकारों, नेताओं व अधिकारियों के लिए YouTube लाया डीपफेक पहचानने का टूल

यूट्यूब (YouTube) ने AI से बनाए जाने वाले फर्जी यानी डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए एक नया टूल शुरू किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago

यूट्यूब (YouTube) ने AI से बनाए जाने वाले फर्जी यानी डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए एक नया टूल शुरू किया है। इस टूल की मदद से सरकारी अधिकारी, राजनेता, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार और पत्रकार जैसे लोग यह पता लगा सकेंगे कि कहीं उनकी तस्वीर या आवाज का गलत इस्तेमाल करके कोई वीडियो तो नहीं बनाया गया है।

गूगल के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म ने एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत कुछ चुनिंदा लोगों को यह सुविधा दी जाएगी कि अगर उनकी अनुमति के बिना AI की मदद से उनका चेहरा या आवाज इस्तेमाल करके कोई वीडियो बनाया गया है, तो वे उसे खोजकर हटाने की मांग कर सकें।

अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम तौर पर यूजर्स को ही संदिग्ध वीडियो की शिकायत करनी पड़ती थी। लेकिन इस नए सिस्टम में तकनीक की मदद से प्लेटफॉर्म खुद ऐसे वीडियो की पहचान करने में मदद करेगा। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए यूजर्स को अपनी पहचान साबित करनी होगी, जिसके लिए वीडियो सेल्फी और सरकारी आईडी देना जरूरी होगा।

एक बार रजिस्टर होने के बाद यूजर को एक खास डैशबोर्ड मिलेगा। यहां वह उन वीडियो को देख सकेगा जिनमें प्लेटफॉर्म की AI तकनीक को उसके चेहरे या आवाज के इस्तेमाल का शक होगा। अगर वीडियो बिना अनुमति के बनाया गया है, तो यूजर वहीं से उसे हटाने की औपचारिक मांग कर सकता है।

हालांकि YouTube ने साफ किया है कि हर AI वीडियो को अपने आप नहीं हटाया जाएगा। कुछ मामलों में वीडियो हटाया नहीं जाएगा, जैसे अगर वह पैरोडी या व्यंग्य के लिए बनाया गया हो, या फिर किसी सार्वजनिक मुद्दे पर खबर या टिप्पणी के तौर पर इस्तेमाल किया गया हो।

प्लेटफॉर्म का कहना है कि पहचान के लिए ली गई सरकारी आईडी और सेल्फी का इस्तेमाल सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए होगा। इन्हें कंपनी अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल नहीं करेगी।

दरअसल, AI तकनीक के तेजी से आगे बढ़ने के साथ डीपफेक वीडियो का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे वीडियो राजनीति और मीडिया की दुनिया में लोगों की छवि खराब करने या जनता की राय को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए यह नया कदम उठाया गया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

4 hours ago

‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है

1 day ago

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

2 days ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

3 days ago

जन्मदिन विशेष: डिजिटल मार्केटिंग जगत में मजबूत पहचान बना चुके हैं मनन कपूर

मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया लगातार बदल रही है। ऐसे दौर में मनन कपूर ने अपने करियर को शांत लेकिन लगातार आगे बढ़ने वाली सोच, तेज समझ और ब्रैंड्स के भविष्य को पहचानने की क्षमता के दम पर बनाया है।

4 days ago


बड़ी खबरें

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

4 hours ago

टीवी विज्ञापनों में ‘चमत्कारी’ फायदे का दावा नहीं कर सकते प्रोडक्ट: सरकार

लोकसभा में बुधवार को बताया गया कि निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सभी विज्ञापनों को ऐडवर्टाइजिंग कोड (विज्ञापन नियमों) का पालन करना जरूरी है।

4 hours ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

3 hours ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

5 hours ago

'टिप्स म्यूजिक' के CEO हरि नायर ने दिया इस्तीफा, 30 अप्रैल तक निभाएंगे जिम्मेदारी

टिप्स म्यूजिक (Tips Music Limited) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हरि नायर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

4 hours ago