होम / डिजिटल / तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है। मलिक ने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दी। मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर में उन्हें दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

PlayboxTV में तारिक मलिक का मुख्य फोकस कंपनी के बिजनेस ग्रोथ को मजबूत करने और डिजिटल एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम में नई साझेदारियां बढ़ाने पर रहेगा।

अपनी नई भूमिका पर बात करते हुए मलिक ने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग मार्केट्स में से एक है। OTT प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती कंटेंट की कमी नहीं बल्कि उसे आसानी से ढूंढ पाना, एक्सेस करना और एक जगह पर उपलब्ध होना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में PlayboxTV जैसे प्लेटफॉर्म की अहमियत और बढ़ जाती है।

मलिक ने आगे कहा कि वह टीम, पार्टनर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ मिलकर ऐसे समाधान बनाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे डिजिटल एंटरटेनमेंट दर्शकों के लिए और आसान व सुलभ हो सके।

PlayboxTV से पहले तारिक मलिक HT Media Group में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर चुके हैं। अपने करियर में वह DEN Networks Limited, Hathway Cable & Datacom Ltd और Bajaj Allianz Life Insurance जैसी कंपनियों के साथ भी जुड़े रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: डिजिटल मार्केटिंग जगत में मजबूत पहचान बना चुके हैं मनन कपूर

मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया लगातार बदल रही है। ऐसे दौर में मनन कपूर ने अपने करियर को शांत लेकिन लगातार आगे बढ़ने वाली सोच, तेज समझ और ब्रैंड्स के भविष्य को पहचानने की क्षमता के दम पर बनाया है।

2 days ago

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

4 days ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

4 days ago

क्रिएशन से कमाई तक, डिजिटल मीडिया के भविष्य पर DNPA कॉन्क्लेव में गहन चर्चा

नई दिल्ली में गुरुवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख डिजिटल मीडिया लीडर्स एक मंच पर जुटे।

1 week ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

8 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

8 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

8 hours ago