होम / डिजिटल / पाइरेसी के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, टेलीग्राम को भेजा नोटिस

पाइरेसी के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, टेलीग्राम को भेजा नोटिस

केंद्र सरकार ने पाइरेसी के मामलों को लेकर टेलीग्राम को सख्त नोटिस भेजा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 hours ago

यदि आप नई फिल्में या वेब सीरीज देखने के लिए टेलीग्राम ऐप (Telegram) का इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में आपके लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। केंद्र सरकार ने पाइरेसी के मामलों को लेकर टेलीग्राम को सख्त नोटिस भेजा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने कहा है कि प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में फिल्में और वेब सीरीज अवैध तरीके से शेयर की जा रही हैं।

दरअसल कई ओटीटी कंपनियों ने सरकार से शिकायत की थी कि उनकी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होते ही टेलीग्राम के कई चैनलों पर मुफ्त में उपलब्ध करा दी जाती हैं। कंपनियों का कहना है कि इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन शिकायतों के बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान ऐसे 3142 टेलीग्राम चैनलों की पहचान की गई है जो कॉपीराइट वाले कंटेंट को अवैध रूप से साझा कर रहे थे। इन चैनलों के लाखों सब्सक्राइबर्स हैं और यहां फिल्मों व वेब सीरीज को बिना अनुमति के फैलाया जा रहा था। सरकार ने टेलीग्राम से कहा है कि वह इन चैनलों और संबंधित कंटेंट को तुरंत हटाने की कार्रवाई करे।

यह नोटिस आईटी एक्ट 2000 के तहत भेजा गया है। इस कानून के मुताबिक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करना होता है कि उसके जरिए कॉपीराइट का उल्लंघन न हो। अगर प्लेटफॉर्म नियमों का पालन नहीं करता है तो सरकार उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है।

सरकार की इस कार्रवाई का असर उन यूजर्स पर भी पड़ सकता है जो मुफ्त में फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए ऐसे चैनलों से जुड़े रहते हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पाइरेसी से जुड़े हजारों ग्रुप और चैनल बंद किए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पाइरेसी कानूनन अपराध है और सरकार अब इस पर सख्ती बढ़ा रही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'4पीएम' यूट्यूब चैनल बंद करने का आदेश, राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला

4पीएम न्यूज ने गुरुवार को कहा कि उसके यूट्यूब चैनल को बंद करने का निर्देश भारत सरकार की ओर से दिया गया है।

7 hours ago

पत्रकारों, नेताओं व अधिकारियों के लिए YouTube लाया डीपफेक पहचानने का टूल

यूट्यूब (YouTube) ने AI से बनाए जाने वाले फर्जी यानी डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए एक नया टूल शुरू किया है।

1 day ago

AI से होने वाले नुकसान पर सरकार सख्त, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जरूरी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

1 day ago

‘द राइट एंगल’ के दमदार सीजन 3 के साथ लौटीं सोनल कालरा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपने लोकप्रिय साप्ताहिक डिजिटल एंटरटेनमेंट शो ‘द राइट एंगल विद सोनल कालरा’ (The Right Angle with Sonal Kalra) के तीसरे सीजन लॉन्च को लॉन्च कर दिया है

2 days ago

तारिक मलिक बने PlayboxTV के चीफ बिजनेस ऑफिसर

डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म PlayboxTV ने तारिक मलिक को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

48 minutes ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

7 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

1 hour ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

7 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

8 hours ago