होम / विचार मंच / डॉ. वैदिक का सवाल- चंदादाताओं की जानकारी छिपाने का क्या मतलब निकाला जाए?

डॉ. वैदिक का सवाल- चंदादाताओं की जानकारी छिपाने का क्या मतलब निकाला जाए?

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। इस पार्टी का जन्म अन्ना-आंदोलन के गर्भ से ही हुआ है लेकिन अन्ना को निराशा यह है कि यह पार्टी भी अन्य पार्टियों की तरह गो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। इस पार्टी का जन्म अन्ना-आंदोलन के गर्भ से ही हुआ है लेकिन अन्ना को निराशा यह है कि यह पार्टी भी अन्य पार्टियों की तरह गोरखधंधे में फंस गई है। अन्ना पूछते हैं कि ‘आप’ की वेबसाइट से चंदादाताओं के नाम क्यों हटा लिये गए हैं? भ्रष्टाचार-विरोधी आंदोलन से जन्मी यह पार्टी क्या अब खुद भ्रष्टाचार में नहीं फंस गई है?

अपने चंदादाताओं की जानकारी छिपाने का क्या मतलब निकाला जाए? एक तरफ ‘आप’ भाजपा से मांग करती है कि वह अपने चंदादाताओं की सूची प्रकट करे और दूसरी तरफ उसने प्रकट की गई अपनी सूची को अब छिपा लिया है। अन्ना का यह तिलमिलाना एक तरह से मोदी पर लगाए जा रहे अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब है। लेकिन अन्ना यह क्यों नहीं समझते कि आज की राजनीति काजल की कोठरी है। इसमें वे खुद भी बैठते तो उनका मुंह भी काला हो जाता। सहारा और बिड़ला समूह की डायरियों से प्रधानमंत्री समेत लगभग सभी प्रमुख पार्टियों के 100 नेताओं के नाम निकले हैं। इनमें से एक भी नेता ने यह नहीं कहा है कि उसने रिश्वत नहीं खाई है। वे सब यही कहते हैं कि दूसरों ने खाई है। याने वे स्वीकार करते हैं कि सब चोर हैं। जनता की अदालत उनके बयानों के आधार पर ही उन्हें अपराधी मान लेगी।

सर्वोच्च न्यायालय चाहे इन सब पर कोई कार्रवाई नहीं करे लेकिन भारत सरकार को तो चाहिए कि इन डायरियों में से निकले सभी ‘विकास-पुरुषों’ और ‘स्वच्छ पुरुषों’ पर जांच बिठा दे। यह जांच समयबद्ध हो, निष्पक्ष हो, तत्काल हो और उच्च-स्तरीय हो। ऐसा इसलिए भी हो कि इसमें वर्तमान प्रधानमंत्री का नाम भी जुड़ा हुआ है। यदि जांच नहीं होगी तो प्रधानमंत्री पर कीचड़ जमकर उछलेगा और वह उन पर चिपकता भी चला जाएगा। उनकी स्वच्छ छवि पर ग्रहण लग जाएगा। सब नेता तो अगल-बगल से निकल भागेंगे लेकिन प्रधानमंत्री का बच निकलना मुश्किल होगा।

जांच की मांग करने वाले राहुल गांधी-जैसे अ-नेता भी नेता बन जाएंगे। यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो यह सिद्ध हो जाएगा कि ‘मैं खाता हूं और खाने देता हूं।’ ‘न खाऊंगा और न खाने दूंगा’’ की बात सिर के बल खड़ी हो जाएगी। यदि जांच में यह सिद्ध हो जाए कि सभी नेताओं ने रिश्वत खाई है तो वे खुले-आम स्वीकार करें कि हां, उन्होंने खाई है। व्यवस्था ही ऐसी है कि खाए बिना काम नहीं चल सकता। अब हम सब संकल्प करते हैं कि सड़ी-गली पार्टी और चुनाव व्यवस्था को हम आमूल-चूल बदलेंगे ताकि देश की राजनीति में अर्थ-शुचिता का सूत्रपात हो।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

6 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

3 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

3 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

19 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago