होम / मीडिया फोरम / पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार का विषय होगा “सबका साथ, सबका विकास–जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति: शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप”।

इस वेबिनार में केंद्रीय बजट 2026-27 में शिक्षा, कौशल विकास और AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) को मजबूत करने के लिए की गई पहलों पर चर्चा की जाएगी।

यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, स्टार्टअप और छात्र शामिल होंगे। सभी मिलकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि शिक्षा, कौशल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में घोषित योजनाओं को जमीन पर कैसे लागू किया जाए।

वेबिनार का उद्घाटन सत्र 9 मार्च को सुबह 11:30 बजे होगा। इस दौरान नरेंद्र मोदी विशेष संबोधन देंगे और AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी के लिए बजट में की गई पहलों के पीछे की सोच और उनके महत्व को बताएंगे। इस क्षेत्र में रचनात्मकता, संस्कृति और तकनीक को मिलाकर विकास, रोजगार और भारत की सॉफ्ट पावर को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

वेबिनार के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से “स्कूलों और कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स” विषय पर एक ब्रेकआउट सत्र भी आयोजित किया जाएगा। यह सत्र दोपहर 12:20 बजे से 1:50 बजे तक चलेगा।

इस सत्र में बजट में घोषित उस योजना पर चर्चा होगी, जिसके तहत देश के 15,000 स्कूलों और 500 उच्च शिक्षण संस्थानों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी। इसका मकसद रचनात्मक प्रतिभाओं को बढ़ावा देना, भारत के एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स क्षेत्र को मजबूत करना और तेजी से बढ़ रही ऑरेंज इकोनॉमी के लिए कुशल क्रिएटर्स तैयार करना है।

इस ब्रेकआउट सत्र का संचालन व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चैतन्य चिंचलिकर करेंगे। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू इस पहल के महत्व पर मुख्य भाषण देंगे।

इसके बाद एक पैनल चर्चा भी होगी, जिसमें सरकार और उद्योग जगत के कई विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें धीरज साहू, अतिरिक्त सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, आशीष कुलकर्णी, अध्यक्ष, फिक्की AVGC फोरम; राजन नवानी, फाउंडर व ग्रुप सीईओ, JetSynthesys और सोनम भगत, सीईओ, Vyagr शामिल होंगे। इसके अलावा Indian Institute of Creative Technologies का एक छात्र प्रतिनिधि भी चर्चा में भाग लेगा।

इस चर्चा को और समृद्ध बनाने के लिए उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी अपने विचार रखेंगी। इनमें मुंजल श्रॉफ, ग्राफिटी मल्टीमीडिया; बीरेन घोष, टेक्नीकलर ग्रुप; मनवेंद्र शुक्ल, लक्ष्य डिजिटल; माला शर्मा), एडोबी इंडिया और प्रीति व्यास, अमर चित्र कथा शामिल हैं। साथ ही MyBharat के दो युवा स्वयंसेवक भी अपने अनुभव साझा करेंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

18 hours ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

20 hours ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

20 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 days ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

17 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 hour ago