होम / इंटरनेशनल / जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप' (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है। यह डील पूरी तरह कैश में £575 मिलियन (करीब 575 मिलियन पाउंड) में हुई है।

इस समझौते के बाद एक्सल स्प्रिंगर को ब्रिटेन के दो बड़े अखबार- The Daily Telegraph और The Sunday Telegraph का कंट्रोल मिल जाएगा। ये दोनों अखबार यूके के सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय अखबारों में गिने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि इस डील में एक्सल स्प्रिंगर ने Daily Mail & General Trust (DMGT) की बोली को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले नवंबर में DMGT ने टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप के लिए £500 मिलियन की पेशकश की थी।

यह अधिग्रहण एक्सल स्प्रिंगर के लिए बड़ा विस्तार माना जा रहा है। कंपनी पहले से ही कई बड़े मीडिया ब्रैंड्स की मालिक है, जिनमें Politico और Business Insider शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के सीईओ Mathias Döpfner ने कहा कि टेलीग्राफ को खरीदना उनकी लंबे समय से चली आ रही इच्छा थी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी अखबारों की संपादकीय स्वतंत्रता (Editorial Independence) को बरकरार रखेगी और उनके भविष्य के विकास में निवेश करेगी।

इससे पहले टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप का नियंत्रण RedBird IMI के पास था, जो यूएई समर्थित निवेश समूह है। हाल के हफ्तों में इस समूह ने नए खरीदारों की तलाश शुरू की थी, क्योंकि एक्सल स्प्रिंगर ने ज्यादा कीमत की पेशकश करने का संकेत दिया था।

रेडबर्ड आईएमआई के प्रवक्ता ने कहा कि यह समझौता तेज और प्रभावी बातचीत के बाद हुआ है और अब कंपनी इस सौदे को पूरा करने के लिए ब्रिटेन सरकार से जरूरी मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है।

वहीं, डील हारने के बाद DMGT ने निराशा जताई। कंपनी का कहना है कि अगर टेलीग्राफ उनके पास आता तो उसका बेहतर विकास होता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन के नियमों के कारण घरेलू अखबार कंपनियों को ऐसे अधिग्रहण में नुकसान होता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

4 days ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21-February-2026

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

16-February-2026

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 hour ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

17 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 hour ago