होम / विचार मंच / बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

21 साल बाद नीतीश कुमार ने बिहार को अलविदा कहा। अब सबकी नज़रें हैं, बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम को अपने सरकारी आवास पर जनता दल-यूनाइटेड के सभी विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नीतीश कुमार अपने भावी कदमों के बारे में पार्टी के नेताओं को बताएंगे।

अब नीतीश पटना से दिल्ली जाएंगे, राज्यसभा के सदस्य बनेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री बनेंगे। अमित शाह ने नीतीश कुमार के लिए विदाई भाषण भी दे दिया। कहा, बिहार की जनता नीतीश के कामों को लंबे समय तक याद रखेगी। 2005 के बाद से बिहार में दस सरकारें बदलीं, गठबंधन बदले, डिप्टी सीएम बदले, लेकिन नीतीश कुमार ही सीएम बने रहे। अभी भी किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि दसवीं बार सीएम पद की शपथ लेने के सिर्फ तीन महीने बाद नीतीश सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे और दिल्ली जाने के लिए तैयार हो जाएंगे। लेकिन बुधवार को ये अजूबा हो गया।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद बाकायदा एलान कर दिया कि अब वह देश की सियासत करेंगे, दिल्ली जाएंगे, राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी नई सियासी पारी शुरू करेंगे, लेकिन बिहार की जनता से नाता बना रहेगा। नीतीश ने ये भी कहा कि बिहार में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे समर्थन और मार्गदर्शन देते रहेंगे।

नीतीश कुमार के नामांकन भरने के बाद अमित शाह बिना देरी किए दिल्ली रवाना हो गये, लेकिन रवाना होने से पहले अमित शाह ने जो कहा उससे दो बातें साफ हो गईं। पहली, बिहार की सियासत से नीतीश युग खत्म हो गया है। अब बिहार में बीजेपी बड़े भाई वाले रोल में होगी। और दूसरी, ये भी करीब तय हो गया है कि बिहार में अब बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बनेगा।नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने पर बीजेपी और JD-U में चर्चा शुरू हो गई है और अगले तीन-चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।

बिहार की राजनीति ने पिछले 35 साल में दो ही चेहरे देखे हैं, लालू यादव और नीतीश कुमार। लालू और नीतीश दोनों को सेहत के कारण पीछे हटना पड़ा। लालू को भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा हुई। नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का कभी कोई आरोप नहीं लगा।

लालू अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश में लगे रहे। नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत को कभी आगे आने नहीं दिया। लालू यादव के शासन में लोगों ने जंगलराज देखा। नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू की बनी। ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

1 week ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

9 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

23 hours ago