होम / विचार मंच / क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 days ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जबरदस्त जंग छिड़ गई है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में इस्लामाबाद से लेकर एबटाबाद तक, नौशेरा से लेकर काकुल तक पाकिस्तानी फौज के ठिकानों पर जबरदस्त हमले किये। अफगान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसने खैबर पख़्तूनख़्वाह में बाजौड़, खैबर, मोहमंद, खुर्रम और चित्राल वैली में पाकिस्तानी सेना की 53 चौकियों पर हमले किये और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया। तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए। इन हमलों की अटैक की तस्वीरें अफगान सेना ने जारी की।

पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों ने इस बात की तस्दीक की है कि अफगान फौज ने पाकिस्तानी सेना पर जबरदस्त हमले किये जिनमें बड़ी तादाद में सैनिक मारे गए हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे साफ है कि पाकिस्तान को बुरी तरह मार पड़ी है। अफगान-पाकिस्तान सीमा पर बाजौड़ में तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी आर्मी के कई जवानों को बंधक बना लिया और फौजी चौकियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। पाकिस्तान के लोग भी मान रहे हैं कि तालिबान ने इस बार जो हमला किया है, वो पिछले साल अक्टूबर में किए गए हमले से कहीं ज्यादा खौफनाक है। इससे पाकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ है।

पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के तीन सूबों पर बमबारी की थी, उसी वक्त तालिबान हुकूमत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही थी। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने दावा किया कि अफगान हमले में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अफगान सेना ने हमले के जो वीडियो जारी किये हैं, उनमें साफ दिख रहा है कि हमले के बाद पाकिस्तानी फौजी चौकियां छोड़ कर भाग निकले। दर्जनों सैनिक मारे गए और इन चौकियों में अफगान तालिबान लड़ाके जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

इस हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के सब्र का पैमाना छलक गया है। अब अफगानिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना होगा। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू करने का ऐलान किया। पाकिस्तानी वायु सेना ने काबुल, लंगमान, पक्तिका, नांगरहार और खोस्त में कई जगहों पर बमबारी की।

पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने कांधार में अफगान तालिबान के मुख्यालय पर भी बमबारी की। लंगमान में पाकिस्तानी वायुसेना ने तालिबान के एक बड़े फौजी अड्डे को निशाना बनाया। पक्तिका सूबे में पाकिस्तान ने अफगान सेना की उस वालिद ब्रिगेड के मुख्यालय पर बम गिराये, जिसने खैबर पख़्तूनख़्वाह में पाकिस्तान की फौजी चौकियों पर हमला किया था। लंगमान सूबे में पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के एक डैम और तालिबान के एक फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस पर भी बमबारी की।

पाकिस्तानी वायु सेना ने काबुल, कांधार और लंगमान पर हवाई हमले किये, तो उसके तुरंत बाद अफगान तालिबान ने पलटवार किया। इस बार अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी एबटाबाद और नौशेरा पर ड्रोन से हमला किया। पाकिस्तान ने माना है कि अफगान तालिबान के हमले में उसको काफी नुकसान हुआ है। इस्लामाबाद के फैजाबाद में ड्रोन अटैक की बात पाकिस्तानी फौज ने भी कबूल की है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि अफगान तालिबान के हमले में पाकिस्तान के 12 सैनिक मारे गए, कई जख्मी हैं और एक फौजी लापता है। सिंध में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत हो रही है। बलूच लिवरेशन आर्मी ने भी पाकिस्तानी सेना की नाक में दम कर रखा है और अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी जंग शुरू हो गई। ये पाकिस्तान के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। कुछ लोग तो कह रहे हैं कि पाकिस्तान में जो हालात है, उसके बाद पाकिस्तान कितने हिस्सों में टूटेगा, इसकी कल्पना फिलहाल करना मुश्किल है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

2 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

2 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

1 week ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 hour ago