होम / विचार मंच / अंग्रेजी महारानी के चरणों में पड़ी हुई नौकरानी की तरह हिंदी सिसक रही है: डॉ. वैदिक

अंग्रेजी महारानी के चरणों में पड़ी हुई नौकरानी की तरह हिंदी सिसक रही है: डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। हिंदी लाओ नहीं, अंग्रेजी हटाओ विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस हर साल आते हैं और चले जाते हैं। इन सरकारी दिवसों से जनता

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

हिंदी लाओ नहीं, अंग्रेजी हटाओ

विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस हर साल आते हैं और चले जाते हैं। इन सरकारी दिवसों से जनता का कोई लेना-देना नहीं होता। न सरकार कोई नया संकल्प करती है और न ही जनता! दोनों चाहें तो एक-दूसरे को प्रेरित कर सकते हैं लेकिन दोनों के दिलो-दिमाग गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं। हिंदी के नाम पर कोरा कर्मकांड हो जाता है।

भारत की भाषा के सिंहासन पर सत्तर साल से अंग्रेजी महारानी बनी बैठी है और उसके चरणों में पड़ी हुई नौकरानी की तरह हिंदी सिसक रही है। हिंदी को आगे बढ़ाने की लंबी-लंबी बातें हांकने में सभी उस्तादी दिखाते हैं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं पड़ती कि वह यह कहे कि भाषा के सिंहासन से अंग्रेजी को अपदस्थ करो। ऐसा कहने में नेता डरते हैं, क्योंकि हमारे लगभग सभी नेता अर्धशिक्षित हैं। वे बस टूटी-फूटी अंग्रेजी जानते हैं और अन्य विदेशी भाषाओं में तो वे बिल्कुल शून्य हैं।

उन्हें यह पता ही नहीं कि किसी स्वतंत्र राष्ट्र में विदेशी भाषाओं की भूमिका क्या होनी चाहिए। विदेशी भाषाएं रहें लेकिन कहां रहें? पुस्तकालयों में रहें, विदेश नीति में रहें, विदेश-व्यापार में रहे, मौलिक अनुसंधान में रहें और खूब रहें लेकिन भारत के सरकारी कामकाज में, न्याय में, संसद में, जन-जीवन में, बच्चों की शिक्षा में, घर-परिवार में, नौकरियों की भर्ती में, व्यापार-व्यवसाय में विदेशी भाषा (अंग्रेजी) की जरुरत ही क्या है?

दुनिया के किसी शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र में विदेशी भाषा को वह स्थान नहीं है, जो भारत में अंग्रेजी को है। अब जरुरी यह है कि भाजपा सरकार संसद में एक विधेयक ऐसा लाए, जिसमें अंग्रेजी का सह-राजभाषा का पद समाप्त किया जाए। देश के हर कामकाज में से अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की जाए।यह मांग अपने आपको राष्ट्रवादी कहनेवाले सांसद खुद क्यों नहीं करते?

जहां तक जनता का सवाल है, वह अपना सारा कामकाज हिंदी और अपनी मातृभाषाओं में शुरु क्यों नहीं कर देती? सबसे पहले तो प्रत्येक भारतीय को अपने हस्ताक्षर स्वभाषा में करना चाहिए। अपनी चिट्ठी-पत्रों, निमंत्रण-पत्र, लेन-देन आदि भी अंग्रेजी में करना बंद करना चाहिए। बाजारों में लगे अंग्रेजी नाम-पटों को पोत देना चाहिए। सरकारी काम-काज से अंग्रेजी का जादू-टोना खत्म करने के लिए यह जरुरी है कि नौकरशाही के सिर पर चढ़े अंग्रेजी के भूत को पटक मारने का साहस करना चाहिए। अपने नेताओं की मानसिक गुलामी दूर करने के लिए धरने, प्रदर्शन और जुलूस क्यों नहीं आयोजित किए जाएं? इस वक्त हिंदी लाने की नहीं, अंग्रेजी को हटाने की जरुरत है। वह हटी कि हिंदी अपने आप आ जाएगी।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

4 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

6 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

15 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago