होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी
NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी
गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 hours ago
‘एनडीटीवी’ (NDTV) में रेवेन्यू हेड के पद से इस्तीफे के बाद गौरव देवानी के अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही टाइम्स ग्रुप में सीनियर लीडरशिप रोल में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस संबंध में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने टाइम्स ग्रुप और गौरव देवानी से संपर्क किया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।
यह भी पढ़ें: NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा
गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। इस भूमिका में वह नेटवर्क के जनरल न्यूज और बिजनेस न्यूज पोर्टफोलियो के तहत टेलीविजन, डिजिटल और ऑन-ग्राउंड प्रॉपर्टीज के मोनेटाइजेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने ब्रैंड्स के साथ मिलकर इंटीग्रेटेड कंटेंट सॉल्यूशंस और विज्ञापनदाता-समर्थित प्रोग्रामिंग विकसित की और कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया।
दो दशक से अधिक अनुभव रखने वाले गौरव देवानी बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग, स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे, जहां उन्होंने टीवी और डिजिटल प्रॉपर्टीज के मोनेटाइजेशन की रणनीतियों का नेतृत्व किया।
इससे पहले वे ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में भी वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने सीए-मीडिया (पीटर चेर्निन ग्रुप के तहत) में भी काम किया, जहां उन्होंने लाइव एंटरटेनमेंट और फेस्टिवल प्रॉपर्टीज से जुड़े रेवेन्यू मॉडल्स पर काम किया।
उनका पेशेवर सफर द वॉल्ट डिज़्नी कंपनी, टाइम्स नेटवर्क, नेटवर्क18 और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे बड़े मीडिया संस्थानों से भी जुड़ा रहा है, जहां उन्होंने विज्ञापन बिक्री, ब्रैंडेड कंटेंट और इंटीग्रेटेड मीडिया मोनेटाइजेशन में काम किया।
गौरव देवानी ने जिम्स, रोहिणी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और आईआईएम कोलकाता से एग्जिक्यूटिव एमबीए की डिग्री ली है।
टैग्स