होम / विचार मंच / PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 hours ago

रजत शर्मा , इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा के दो हिस्से हैं। एक, भारत और इजराइल मिलकर आधुनिकतम हथियार बनाएंगे, इज़राइल सिविल न्यूक्लियर सेक्टर में भारत के साथ मिलकर काम करेगा, इज़राइल की कृषि टेक्नोलॉजी भारत आएगी, भारत के गांवों में विलेज एक्सेलेंस सेंटर खुलेंगे। दूसरा हिस्सा है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देशों के साझा रवैये का।

मोदी ने कहा, भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग में इज़राइल के साथ है लेकिन साथ-साथ भारत मध्य पूर्व में शान्ति, स्थिरता चाहता है और इसका एक ही रास्ता है- संवाद। बातचीत से समाधान निकालने की हर कोशिश का भारत समर्थन करेगा। भारत और इज़राइल ने स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बनाने का फैसला किया। दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, क्रिटिकल ऐंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

नेतन्याहू भारत को दक्षिण एशिया का शेर बता रहे हैं, इज़राइल के राष्ट्रपति भारत की तरक्की पर हैरानी जता रहे हैं लेकिन हमारे देश में विरोधी दल और मुस्लिम संगठन मोदी की इज़राइल यात्रा का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो मोदी को इज़राइल की “ज़ायोनिस्ट लॉबी का रोबोट” बता दिया। कांग्रेस ने कहा कि अमेरिका ईरान पर हमले की तैयारी कर रहा है, इसीलिए नेतन्याहू ने मोदी को इजराइल आने का न्यौता दिया और मोदी दौड़े-दौड़े इज़राइल गए।। CPI(M) ने कहा कि मोदी का इज़राइल दौरा फिलिस्तीन की जनता के साथ गद्दारी है क्योंकि भारत हमेशा फिलिस्तीन के साथ खड़ा रहा है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कासिम रसूल इलियास ने कहा कि नेतन्याहू फिलिस्तीनियों के नरसंहार के मुजरिम हैं, उनके खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट से वारंट जारी किया है, फिर भी मोदी उनके देश चले गए। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इज़राइल के प्रधानमंत्री मुजरिम हैं, एक अपराधी के देश में जाकर उससे गले मिलना ठीक नहीं है।

क्या ये अजीब बात नहीं है कि मोदी की हर सफलता से कुछ लोगों को मिर्ची लगती है? इज़राइल के साथ जो रक्षा समझौते हुए हैं, उससे भारत की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, हमारे किसानों को फायदा होगा, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नौजवानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। लेकिन अगर कोई सच देखने को तैयार न हो, आंखों पर पट्टी बांध ले, तो क्या किया जा सकता है? नरेंद्र मोदी की ये खासियत है, वह लीक से हटकर चलते हैं, पारम्परिक रास्ते को बदलते हैं। वह इस बात से नहीं डरते कि अगर वो इज़राइल गए तो मुसलमान नाराज़ हो जाएंगे। ये कांग्रेस की नीति थी।

वैसे भी अब विश्व व्यवस्था बदल गई है। न इज़राइल को अनदेखा किया जा सकता है, न फ़िलिस्तीन से दूर रहा जा सकता है। मोदी ने एक सन्तुलन बनाया। इसीलिए भारत का पूरी दुनिया में सम्मान है। मोदी ने विश्व नेता के रूप में एक आज़ाद और निडर नेता की छवि कायम की है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

4 days ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

5 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

5 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

5 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 week ago


बड़ी खबरें

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

2 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

2 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 hour ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार राकेश परमार ने NDTV डिजिटल में अपनी पारी को दिया विराम

समाचार4मीडिया से बातचीत में राकेश परमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि, अपनी नई भूमिका के बारे में राकेश परमार का कहना था कि वह जल्द ही इस बारे में अपडेट देंगे।

3 hours ago