होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 hours ago

देश की तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकनॉमी को सेवाएं देने वाले म्यूजिक लाइसेंसिंग प्लेटफॉर्म हूपर (Hoopr) की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) वितस्ता कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि यह कदम उनके करियर के नए उद्यमशील अध्याय की शुरुआत का संकेत हो सकता है।

उनके इस फैसले के साथ Hoopr में उनके एक महत्वपूर्ण दौर का अंत हो गया है। Hoopr में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, अब वितस्ता कौल स्वतंत्र रूप से काम करने की संभावनाएं तलाश रही हैं। माना जा रहा है कि वह शुरुआती और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप्स के साथ एक स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग पार्टनर के रूप में काम कर सकती हैं।

इस बारे में वितस्ता कौल ने कहा कि Hoopr के साथ काम करना उनके पेशेवर जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण दौरों में से एक रहा। उन्होंने कहा कि भारत में बनने वाले विशाल म्यूजिक कंटेंट और तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकनॉमी के बीच काम करते हुए हमेशा तेज सोचने, तेजी से काम करने और लगातार सक्रिय रहने की जरूरत होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में म्यूजिक सोशल मीडिया, शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट, ब्रैंड कैंपेन, ओटीटी शोज, फिल्मों और बड़े स्तर के सिंक डील्स तक हर जगह अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसे प्लेटफॉर्म के साथ काम करना, जो इस पूरे कंटेंट इकोसिस्टम के केंद्र में हो और जहां ब्रैंड्स को सही म्यूजिक खोजने में मदद मिलती हो तथा स्वतंत्र कलाकारों को उचित पहचान और पारिश्रमिक मिल सके, उनके लिए काफी प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Hoopr से जुड़ने से पहले वितस्ता कौल भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में मजबूत पहचान बना चुकी हैं। करीब दो दशकों के करियर में उन्होंने मार्केटिंग, ब्रैंड स्ट्रैटेजी और डिजिटल ग्रोथ से जुड़े कई नेतृत्वकारी पदों पर काम किया है। इस दौरान उन्होंने एडटेक, डिजाइन, फूड एंड बेवरेज, ऑटोमोबाइल और म्यूजिक व एंटरटेनमेंट जैसे कई क्षेत्रों में काम करते हुए शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी और मार्केट में स्थिति मजबूत करने में मदद की।

आगे की योजनाओं को लेकर वितस्ता कौल का कहना है कि वह अब स्वतंत्र रूप से काम करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप संस्थापकों के साथ सहयोग करने पर विचार कर रही हैं। उनके अनुसार अलग-अलग इंडस्ट्री में बाजार और उपभोक्ताओं का व्यवहार अलग होता है, इसलिए विकास के लिए कोई एक तय फार्मूला नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह स्वतंत्र रूप से काम करते हुए शुरुआती और ग्रोथ-स्टेज स्टार्टअप्स के संस्थापकों के साथ साझेदारी कर सकती हैं और उन्हें बेहतर व संदर्भ आधारित मार्केटिंग रणनीतियों के जरिए आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं। नए क्षेत्रों के उभरने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच वह एक साथ कई संस्थापकों और कंपनियों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

9 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

15 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago