होम / टीवी / 'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर जॉइन किया है। इस नई भूमिका में वे चैनल का सबसे अहम रात 9 बजे का प्राइम टाइम बुलेटिन एंकर करेंगे।

अखिलेश आनंद इससे पहले 'जी न्यूज' में एंकर की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने मई 2025 में 'जी न्यूज' जॉइन किया था, लेकिन अब उन्होंने वहां से इस्तीफा देकर 'न्यूज24' के साथ नई शुरुआत की है।

अखिलेश आनंद पिछले करीब 22 साल से टीवी न्यूज इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। जी न्यूज से पहले उन्होंने 'एबीपी न्यूज' में लगभग 10 साल तक काम किया और चैनल के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे।

एबीपी न्यूज में उन्होंने ‘घंटी बजाओ’, ‘कौन बनेगा प्रधानमंत्री’, ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ और ‘The Inside Story’ जैसे चर्चित शो होस्ट किए। खासतौर पर ‘The Inside Story’ शो रात 8 बजे प्रसारित होता था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश आनंद ने ‘महाभारत एक्सप्रेस’ नाम से एक बड़ा चुनावी शो किया था। इसके लिए उन्होंने पूरे देश में सड़क मार्ग से करीब 35,000 किलोमीटर की यात्रा की और अलग-अलग राज्यों से चुनावी रिपोर्टिंग की। 

अखिलेश आनंद ने पत्रकारिता की शुरुआत 'न्यूज24' से की थी, जहां वे करीब चार वर्षों तक जुड़े रहे। फिर जी न्यूज में एक वर्ष की पारी खेलने के बाद उन्होंने 2012 में दोबारा न्यूज24 जॉइन किया और 2016 में एबीपी न्यूज का हिस्सा बने। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज से मास्टर डिग्री धारक अखिलेश ने एक मामूली पृष्ठभूमि से उठकर नेशनल मीडिया में अपना नाम और मुकाम बनाया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

3 hours ago

डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए NDTV ने लॉन्च किया ‘Datafy’, जानें खासियत

एनडीटीवी (NDTV) ने डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म Datafy लॉन्च किया है।

3 hours ago

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा का करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया।

4 days ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 days ago

NDTV से शुभांकर मिश्रा ने अलग होने का लिया फैसला

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बड़ी पहचान बना चुके शुभांकर मिश्रा ने अब NDTV इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। 'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

5 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

3 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

3 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

2 hours ago