होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: टीवी देखना बंद करने जैसे फ़रमानों से भी कहीं तानाशाही की गंध तो नहीं आ रही

मिस्टर मीडिया: टीवी देखना बंद करने जैसे फ़रमानों से भी कहीं तानाशाही की गंध तो नहीं आ रही

इन दिनों बहस आम है कि टेलिविजन देखना बंद कर दिया...

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार।।

इन दिनों बहस आम है कि टेलिविजन देखना बंद कर दिया जाए। दो महीने के लिए। लोकतंत्र बच जाएगा। तानाशाही का ख़तरा देश पर मंडरा रहा है। अजीब सा तर्क है। सत्तर साल में इस देश ने गणतंत्र की मजबूत नींव रखी है। यह बुनियाद इतनी खोखली तो नहीं कि कुछ टीवी चैनल उसे ध्वस्त कर दें।

हिंदुस्तान के 90 करोड़ मतदाताओं में निजी चैनल दर्शकों की संख्या का आंकड़ा तो देखिए। आपकी आंखें खुल जाएंगीं। इनमें अधिकतर लोग पढ़े-लिखे हैं, अनपढ़ नहीं। कभी-कभी बैलगाड़ी के नीचे चलने वाले को भी यह भ्रम हो जाता है कि बैलगाड़ी वही खींच रहा है। अफसोस!  ऐसा लगता है कि हमारे लोकतंत्र की गाड़ी खींचने का धोखा कुछ चैनलों को हो गया। मत भूलिए कि 1977 में जिन मतदाताओं ने आपातकाल के विरोध में वोट डाले थे, उनमें आधे से अधिक पढ़े-लिखे नहीं थे। उन्होंने उस शक्तिशाली महिला को पराजय का द्वार दिखाया था, जिसका लोहा सारा विश्व मानता था। उन दिनों भारत में टीवी चैनलों का कोई अस्तित्व तक नहीं था। असल बात यही थी कि तत्कालीन प्रधानमंत्री के फ़ैसले में लोगों को कहीं न कहीं तानाशाह बन जाने की आशंका नज़र आई थी।

क्या यह हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की बौद्धिक क्षमता का अपमान नहीं है? दरअसल, कुछ चैनलों और वहां के एंकरों को अपने बारे में ग़लतफ़हमी हो गई है। अगर टेलिविजन के बिना भी करोड़ों लोग दशकों तक इस मुल्क़ की लोकतान्त्रिक आत्मा को बचाकर रखते रहे हैं तो इसका अर्थ यह है कि भारत की औसत चेतना किसी भी राजनेता को अब दोबारा राजा बनने का सपना पालने का अवसर नहीं देती। इस सत्य को हमारे टेलिविजन उद्योग के महारथियों को स्वीकार कर लेना चाहिए। यह वही देश है, जिसने डेढ़ हज़ार साल पहले वैशाली के ज़रिए दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया था। बाद के कालखंड में कुछ अधिनायकों, तानाशाहों, सुल्तानों, नवाबों, राजाओं और क्रूर अंगरेज़ों ने इस परंपरा को कुचलने के निरंतर प्रयास किए। सदियों तक ग़ुलामी की ज़ंजीरें भी हमारे लोकतंत्र की आत्मा को कुचल न सकीं।

अगर इस लोकतंत्र की वास्तविक झलक आप देखना चाहते हैं तो भारत के गांवों में चले जाइए। बिहार, उत्तर प्रदेश और दक्षिण में केरल, कर्नाटक के गांवों में बुद्धिजीवियों को निरुत्तर करने वाले अकाट्य तर्क और गरमागरम चर्चाएं देखने को मिल जाएंगी। इन राज्यों का नाम तो मैंने सिर्फ़ उदाहरण के तौर पर लिया है। कमोबेश सारे मुल्क़ में ऐसे ही कहीं खेत की मेड़ पर,चाय की गुमटी पर, पान की दुकानों पर और काम नहीं करने वाले सरकारी दफ्तरों के बाबुओं की लंच चर्चा के दौरान धड़कता हुआ लोकतंत्र आपको मिल जाएगा।

ग्राम पंचायत के प्रधान या सरपंच के चुनाव में हिन्दुस्तानी लोकतंत्र के जो बीज वर्षों से पड़ रहे हैं, वे इतनी जल्दी मुरझाने वाले नहीं हैं। ज़िंदा लोगों के कब्रिस्तान से सड़ांध मारता मछली बाज़ार कहीं बेहतर है। मजबूरी का महात्मा होने से कहीं बेहतर आज़ादी की गुंडई है। यह सच भारत के लोग समझ चुके हैं। इतनी आसानी से लोकतंत्र का समर्पण करके किसी तानाशाह की झोली में इस देश को नहीं डालेंगे। टेलिविजन चैनल देखना बंद करने की सलाह देने वाले यह भरोसा भारत के मतदाता पर रख सकते हैं। इस मतदाता के त्रिनेत्र पर भरोसा करिए। वह इतना सक्षम है कि राजनेता की आंख में ईमानदारी और दर्प से दमकते चेहरे का अंतर कर सकता है। ज़रूरत पड़ने पर वह अपने एक वोट से तीसरा नेत्र खोलने से हिचकेगा नहीं। जैसे ही कोई लक्ष्मण रेखा लांघेगा, लोकतंत्र के प्रेशर कुकर की सीटी फट जाएगी। इस सोच में किसी को दुबला होने की ज़रूरत नहीं है। अलबत्ता यह देख लीजिए कि टीवी देखना बंद करने जैसे फ़रमानों से भी कहीं तानाशाही की गंध तो नहीं आ रही मिस्टर मीडिया! 

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते है-

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: परदे के पीछे की घटनाओं का भी विश्लेषण क्यों नहीं करते आप?

यह भी पढ़ें: जंग कवरेज़ के कुछ मानक भी तय कर लीजिए मिस्टर मीडिया

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: हम अभी जंग लड़ जीती बाज़ी नहीं हारना चाहते, यह बात मीडिया के मंच पर कहां आई?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडिया: एक सदी में कमाए प्रसारण के संस्कार कहां गए?

यह भी पढ़ें: मिस्टर मीडियाः धंधा तो है पर क्या वाकई गन्दा है?


टैग्स राजेश बादल लोकतंत्र मिस्टर मीडिया
सम्बंधित खबरें

एआई पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक : रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

31 minutes ago

रामबहादुर राय - पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

38 minutes ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago