होम / विचार मंच / मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 hours ago

अनिल जैन, वरिष्ठ पत्रकार।

वरिष्ठ पत्रकार, कहानीकार और नवभारत टाइम्स, नईदुनिया, दैनिक जागरण आदि अखबारों के संपादक रहे श्री मधुसूदन आनंद नहीं रहे। आनंद जी अपने करियर में लंबे समय तक नवभारत टाइम्स में रहे और वहां संपादक बनने से पहले उन्होंने राजेन्द्र माथुर के नेतृत्व में भी काम किया। उनकी पत्रकारिता और उनके सरोकारों पर माथुर साहब के लोकतांत्रिक मिज़ाज, उनकी विश्व दृष्टि और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक सरोकारों का गहरा असर दिखता था। आनंद जी के साथ नईदुनिया (दिल्ली) में काम करने का मुझे भी अवसर मिला।

उस दौरान मैंने उनसे काफी कुछ सीखा-समझा। मैंने विभिन्न अखबारों में जितने संपादकों के साथ काम किया, उनमें आनंद जी को मैं सर्वश्रेष्ठ संपादक मानता हूं। आनंद जी अखबारों में उन संपादकों की आखिरी पीढ़ी के थे जो खुद भी पढ़ते-लिखते थे और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करते थे।

उनकी लिखी कहानियों, कविताओं और निबंधों के कई संग्रह प्रकाशित हुए हैं। कुछ किताबों का संपादन भी उन्होंने किया। बेहद शालीन, संवेदनशील, विद्वान, स्वाभिमानी और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी आनंद जी जितने बड़े पत्रकार-संपादक थे, उतने ही बड़े वे इनसान भी थे।

नईदुनिया की मिल्कियत बदलने के बाद वे भारतीय ज्ञानपीठ की पत्रिका 'नया ज्ञानोदय' के संपादक हो गए थे। कुछ समय बाद केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने पर मीडिया संस्थानों के माहौल में और उनके मालिकों के मिज़ाज में आमूल चूल बदलाव आया। वहां पेशागत ईमानदार, स्वाभिमानी और पढ़ने-लिखने वाले पत्रकारों की जरुरत खत्म हो गई।

नईदुनिया के नए मालिक का रिकॉर्ड तो पहले से खराब था, सो उसने तत्कालीन लठैत संपादक के जरिये मुझे भी परेशान कर बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया था। नईदुनिया से मेरे बाहर होने के बाद आनंद जी अक्सर मेरी खैर-खबर लेते रहते थे। आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे। उनकी प्रेरक स्मृति को मेरे सादर प्रणाम।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

15 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago

अब परदेस में भी आतंकियों पर सीधे प्रहार को भारत तैयार: आलोक मेहता

किसी भी राज्य की आधिकारिक भूमिका पर अंतिम निर्णय कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों के आधार पर ही तय होगा। भारत सरकार ने अमेरिका या कनाडा में ऐसे किसी भी प्रयास के आरोप गलत बताए हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago