होम / टीवी / Viacom18 फिर लॉन्च करेगा यह मूवी चैनल, 5 जून से होगा ऑनएयर

Viacom18 फिर लॉन्च करेगा यह मूवी चैनल, 5 जून से होगा ऑनएयर

कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से मीडिया इंडस्ट्री भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में वॉयकॉम18 मीडिया प्रा. लिमिटेड ने गुरुवार को एक अच्छी खबर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन ने जहां देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, वहीं इससे मीडिया इंडस्ट्री भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में वॉयकॉम18 मीडिया प्रा. लिमिटेड (Viacom18 Media Pvt. Ltd ) ने गुरुवार को एक अच्छी खबर दी है। दरअसल वॉयकॉम18 ने एक बार फिर अपने मूवी चैनल ‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’ (Rishtey Cineplex) को रीलॉन्च करने की घोषणा की है, जोकि 5 जून से शुरू होगा।

‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’ के रीलॉन्च के साथ ही वॉयकॉम18 अब हिंदी मूवी स्पेस में अपने मूवी पोर्टफोलियो का विस्तार करेगा। अपनी ब्रैंड टैगलाइन ‘फिल्में मस्त हैं’ के तहत ही चैनल रीजनल मार्केट से हिंदी में डब्ड की हुई मूवीज और अलग-अलग जॉनर की मूवीज टेलिकास्ट करेगा।

चैनल के पास 500 से अधिक बेहतरीन फिल्मों की लाइब्रेरी है और जल्द ही यह चैनल प्रमुख केबल और डीटीएच प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध होगा।

15 महीने बाद फिर से शुरू किए जा रहे इस चैनल ने अपने पूर्व अवतार में अपार लोकप्रियता हासिल की थी और हिंदी मूवीज चैनलों की सूची में नंबर-1 पर भी रहा था।

हिंदी भाषी क्षेत्रों के दर्शकों को टार्गेट करने वाले चैनल ‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’ का उद्देश्य हिंदी में डब की गई तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों के मिश्रण के जरिए ही दर्शकों का मनोरंजन करना है। चैनल की लाइब्रेरी में 1500 से भी अधिक घंटे का कंटेंट है, जिसमें 500 से ज्यादा बेहतरीन फिल्में हैं। चैनल की हर महीने दो मूवी फेस्टिवल्स और एक प्रीमियर को होस्ट करने की योजना है।

 


टैग्स वॉयकॉम18 रिश्ते सिनेप्लेक्स मूवी चैनल
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

13 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

13 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

13 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

5 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

9 hours ago