होम /
टीवी /
नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती
नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती
भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
5 hours ago
भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कंपनी यह कदम बदलते बाजार हालात के मुताबिक खुद को ढालने और अपने अलग-अलग चैनल क्लस्टर्स में रणनीतिक ग्रोथ बढ़ाने के लिए उठा रही है।
सूत्रों का कहना है कि इस बदलाव के तहत कई बड़े पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं और कुछ अधिकारियों की भूमिका का दायरा बढ़ाया गया है।
बताया जा रहा है कि रोहित सिन्हा अब ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें स्पोर्ट्स, किड्स, पे मूवीज और इन्फोटेनमेंट के क्लस्टर हेड के साथ-साथ एजेंसी रिलेशनशिप की जिम्मेदारी भी दी जा रही है। वहीं विजय छाबड़िया अब पे मूवीज और इन्फोटेनमेंट के नेशनल हेड की भूमिका में आएंगे और वे रोहित सिन्हा को रिपोर्ट करेंगे।
अनुभव गोगिया की भूमिका भी बढ़ाई जा रही है। वे अब SET और SAB (नॉर्थ, साउथ और ईस्ट) के क्लस्टर हेड के साथ-साथ Aath और गवर्नमेंट बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी तरफ मृत्युंजय सिंह का दायरा भी बढ़ रहा है। वे SET और SAB (वेस्ट) के क्लस्टर हेड के साथ मराठी, अपकंट्री और ट्रैवल एंड टूरिज्म से जुड़े कारोबार को भी देखेंगे।
विवेक माथुर पहले की तरह FTA जॉनर की कमान संभालते रहेंगे। वे FTA के नेशनल हेड बने रहेंगे और उनके साथ नए तरीके से अलाइन किए गए रीजनल हेड्स काम करेंगे।
इस पुनर्गठन में नॉर्थ, साउथ, वेस्ट और ईस्ट बाजारों में रीजनल रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर में भी कई बदलाव शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, ये सभी टॉप लेवल क्लस्टर हेड्स और फंक्शनल लीडर्स, जैसे- अर्पित शाह (हेड ऑफ स्ट्रैटेजिक प्लानिंग एंड इंसाइट्स एंड ब्रैंड सॉल्यूशंस) और गीता प्रकाश राव (हेड ऑफ ऑपरेशंस एंड रिसीवेबल्स मैनेजमेंट) सीधे अक्षय अग्रवाल को रिपोर्ट करेंगे, जो लीनियर ऐड सेल्स के हेड हैं।
टैग्स