होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी
Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी
दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
डिजिटल और मीडिया क्षेत्र के वरिष्ठ प्रोफेशनल दिवाकर चंदानी जल्द ही Publicis Groupe में सीनियर लीडरशिप भूमिका में नजर आएंगे। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, प्लेटफॉर्म पार्टनरशिप, प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी और मीडिया मोनेटाइजेशन जैसे क्षेत्रों में दो दशक से ज्यादा के अनुभव के साथ चंदानी का Publicis Groupe में जाना देश में कंपनी की डिजिटल और प्लेटफॉर्म आधारित क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं। यहां अपने आठ साल से ज्यादा के कार्यकाल के दौरान उन्होंने मीडिया कंपनियों और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ मिलकर स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स मजबूत कीं और प्लेटफॉर्म ग्रोथ को आगे बढ़ाया।
Meta से पहले चंदानी जून 2016 से मार्च 2017 तक LeEco में एसोसिएट डायरेक्टर, इंडिया बिजनेस के पद पर रहे। इस भूमिका में उन्होंने भारत में LeEco की एंटरटेनमेंट सर्विसेज की लॉन्चिंग का नेतृत्व किया और कंपनी के विस्तार के दौरान प्रोडक्ट रोडमैप व मार्केट रोलआउट की जिम्मेदारी संभाली।
इससे पहले अप्रैल 2014 से मई 2016 तक वह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) में एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल) रहे। यहां उन्होंने प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी, कंटेंट और बिजनेस डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभाली। उस दौर में जब ब्रॉडकास्टर्स तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे थे, उन्होंने Zee की डिजिटल मौजूदगी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
मार्च 2011 से मार्च 2014 तक चंदानी नेटवर्क18 में हेड ऑफ कंटेंट, प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग रहे। उन्होंने नेटवर्क के डिजिटल बिजनेस का नेतृत्व किया और कंटेंट स्ट्रेटेजी, प्रोडक्ट डेवलपमेंट तथा मार्केटिंग पहलों की निगरानी की।
चंदानी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में ZEEL के साथ ‘mypopkorn’ के संस्थापक सदस्य के रूप में की। यह देश में युवाओं पर केंद्रित शुरुआती डिजिटल कंटेंट पहलों में से एक था।
टैग्स