होम / टीवी / मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया
मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया
लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 17 hours ago
‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) के लोकप्रिय शो ‘डिकोड’ (Decode) के दर्शक मंगलवार को उस समय हैरान रह गए, जब इस शो में उन्हें वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी नजर नहीं आए। उनकी जगह इस एपिसोड को जानी-मानी न्यूज एंकर मीमांसा मलिक ने होस्ट किया।
शो में यह अचानक बदलाव देखकर दर्शकों के मन में कई सवाल उठने लगे। लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।
इस बीच मीमांसा मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्हें ‘डिकोड’ को होस्ट करने का अवसर मिला, जो उनके लिए सम्मान की बात है। हालांकि उन्होंने सुधीर चौधरी की अनुपस्थिति को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की।
अपनी पोस्ट में मीमांसा ने लिखा, ‘बड़े दिनों बाद आज टीवी कैमरे से सामना..
जिसे देखते हुए हम बड़े हुए
देश के सबसे पुराने और सबसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क
जिससे जुड़ी हैं बचपन की यादें
उसी @DDNewsHindi पर
मेरे साथ देखिए आज का #DECODE
रात 9 बजे…’
बता दें कि मीमांसा मलिक मीडिया इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह करीब 24 साल तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) से जुड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने यहां से अलविदा कहकर ‘भारत24’ (Bharat24) जॉइन किया था, हालांकि उनका यह सफर वहां ज्यादा समय नहीं चला।
अब ‘डिकोड’ में उन्हें होस्ट करते देखकर उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। वहीं, सुधीर चौधरी को न देखकर दर्शक उनकी गैरमौजूदगी की वजह जानने को उत्सुक नजर आए।
#Decode | Delhi Police action on Rahul Gandhi’s ‘Babbar Lions’
— DD News (@DDNewslive) February 24, 2026
Delhi Police: Protest at AI Summit, a major ‘conspiracy’ uncovered
Watch Full Show : https://t.co/AaAjp9yivr@WAVES_OTT#Decode #IndiaAIImpactSummit #AISummit2026 #RahulGandhi #YouthCongress… pic.twitter.com/rzNsjP9gu6
गौरतलब है कि राष्ट्रीय प्रसारक डीडी न्यूज का प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ एक लोकप्रिय विश्लेषणात्मक शो है। यह शो रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है और देश-विदेश के अहम मुद्दों का गहराई से विश्लेषण प्रस्तुत करता है। शो को वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी होस्ट करते हैं और यह अपनी स्पष्ट शैली और तथ्यों पर आधारित प्रस्तुति के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1
हाल ही में यह शो डिजिटल मंच पर बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। 19 फरवरी 2026 को इस शो ने अपने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं, जो हिंदी मीडिया के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 15 मई 2025 से 18 फरवरी 2026 तक डिकोड को यूट्यूब पर करीब 512 मिलियन बार देखा गया।
टैग्स