होम / टीवी / ‘टाइम्स नेटवर्क’ का ये हिंदी न्यूज चैनल कल होगा लॉन्च

‘टाइम्स नेटवर्क’ का ये हिंदी न्यूज चैनल कल होगा लॉन्च

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) का हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) नए कलेवर यानी एसडी (SD) रूप में दस्तक देने को तैयार है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) का हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) नए कलेवर यानी एसडी (SD) रूप में दस्तक देने को तैयार है। बता दें कि 1 जनवरी से एसडी में चैनल सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। 

बता दें कि एसडी चैनल के लॉन्चिंग की घोषणा 10 नवंबर को आयोजित टाइम्स नाउ समिट 2021 (Times Now Summit 2021) के दौरान की गई थी। SD चैनल को औपचारिक तौर पर गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया था। गृह मंत्री ने टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर व टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को इस चैनल के लिए शुभकामनाएं देने के साथ कहा था कि टाइम्स नेटवर्क ने सभी मौकों पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।

इस खास मौके पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के. आनंद टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार मौजूद थे। 

इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं TIMES NOW नवभारत SD

इस साल अगस्त में, टाइम्स नेटवर्क ने हिंदी में अपना नया चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ लॉन्च किया था। एडिट-इन-चीफ नविका कुमार के नेतृत्व में इस चैनल को 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' टैगलाइन के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के चार महीने बाद, नेटवर्क ने अब ‘टाइम्स नाउ नवभारत एसडी’ चैनल के लॉन्चिंग की तैयारी पूरी कर ली है। 

टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने 10 नवंबर को टाइम्स नाउ समिट में कहा था कि हमारा मकसद सिर्फ खबरों को दिखाना ही नहीं है, बल्कि समाज के हर एक हिस्से को जागृत कर सकें उस दिशा में आगे बढ़ें। हम एक ऐसे भारत के नवनिर्माण में सहभागी बनना चाहते हैं जो दुनिया के पटल पर खुद को और मजबूती के सामने पेश कर सके। देश के सामने जिस तरह से खबरों को परोसा जा रहा है उसमें खबरों की सत्यता के बारे में परवाह नहीं की जा रही है। तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत का मानना है कि तथ्यों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। 


टैग्स टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ नवभारत एसडी चैनल
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

10 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

10 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

10 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

2 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

7 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

6 hours ago