होम / टीवी / संत प्रसाद के इस्तीफे के बाद ‘TV9’ नेटवर्क ने लिया अब ये फैसला

संत प्रसाद के इस्तीफे के बाद ‘TV9’ नेटवर्क ने लिया अब ये फैसला

हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’  (Bharatvarsh) के मैनेजिंग एडिटर के पद से संत प्रसाद राय के इस्तीफे के बाद ‘टीवी9’ (TV9) समूह ने कुछ अहम फैसले लिए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’  (Bharatvarsh) के मैनेजिंग एडिटर के पद से संत प्रसाद राय के इस्तीफे के बाद ‘टीवी9’ (TV9) समूह ने कुछ अहम फैसले लिए हैं।

इस बारे में समूह के एचआर विभाग की ओर से एक मेल जारी किया गया है। इस मेल के अनुसार, संत प्रसाद को न्यूजरूम की सभी जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। ‘टीवी9 भारतवर्ष’  के एडिटोरियल फंक्शन की कमान अब एडिटर (कंवर्जेंस एंड स्ट्रैटेजी) दीप उपाध्याय को सौंपी गई है। फिलहाल कुछ समय के लिए न्यूजरूम संचालन के प्रबंधन में राहुल चौधरी उनकी मदद करेंगे।

इसके साथ ही मैंनेजमेंट ने ब्रॉडकास्ट और डिजिटल बिजनेस के बीच तालमेल बिठाने का फैसला लिया है।

बता दें कि टीवी9 नेटवर्क ने इस साल जून में दीप उपाध्याय को हिंदी और अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट्स का अंतरिम एडिटर (Interim Editor)  बनाया था। साथ ही उन पर टीवी9 की अन्य रीजनल डिजिटल प्रॉपर्टीज के साथ भी समन्वय स्थापित करने की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। पिछले साल फरवरी में हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ (News24) के मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा देकर दीप उपाध्याय ने ‘टीवी9’ ग्रुप जॉइन किया था। तब से वे यहां कंवर्जेंस एंड स्ट्रैटेजी के एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उपाध्याय ने न्यूज24 में करीब सात सालों तक अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। 

मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले दीप उपाध्याय को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 26 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में बतौर आउटपुट हेड पारी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह ‘जी न्यूज’ (Zee News) में आउटपुट एडिटर का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।

यही नहीं, वह ‘पायनियर’ और ‘दैनिक भास्कर’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई नैनीताल से करने के बाद दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।


टैग्स टीवी9 संत प्रसाद टीवी9 भारतवर्ष दीप उपाध्याय
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

15 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

15 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

15 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

18 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

8 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

12 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

12 hours ago