होम / टीवी / परवान चढ़ी डील तो इस भारतीय चैनल पर होगा पाकिस्तानी मैचों का प्रसारण

परवान चढ़ी डील तो इस भारतीय चैनल पर होगा पाकिस्तानी मैचों का प्रसारण

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) और ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड’ (PCB) तीन साल के लिए एक प्रसारण सौदे (broadcast deal) पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) और ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड’ (PCB) तीन साल के लिए एक प्रसारण सौदे (broadcast deal) पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। क्रिकेट की खबरें देने वाली वेबसाइट ‘क्रिकवज’ (Cricbuzz) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस एग्रीमेंट के तहत ‘सोनी’ पाकिस्तान की घरेलू सरजमीं पर होने वाली टी-20 'पाकिस्तान सुपर लीग' (पीएसएल) के अलावा पाकिस्तान के घरेलू और विदेशी मैचों का प्रसारण करेगी।

‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड’ द्वारा पिछले साल ‘टेन स्पोर्ट्स’ (Ten Sports) के साथ अपनी दीर्घकालिक पारी समाप्त करने के बाद इन प्रसारण अधिकार को लेकर इन दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। बता दें कि ‘टेन स्पोर्ट्स’ का अधिग्रहण सोनी द्वारा किया गया है।  

‘पीसीबी’ के चेयरमैन एहसान मनी (Ehsan Mani) का कहना है, ‘मैं इस तरह की बातों पर टिप्पणी नहीं करता। यह सच है कि ये मैच भारत में दिखाए जाएंगे। मैं इस तरह की डील नहीं करता, मेरा कॉमर्शियल डिपार्टमेंट ऐसी डीलिंग कर रहा है। हां, हम सोनी के साथ एक डील के करीब हैं।’

‘क्रिकवज’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में सोनी के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि आगामी पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है। सोनी के उक्त अधिकारी का कहना है, ‘हमने सैद्धांतिक रूप से सभी बातों पर सहमति जताई है और यदि सब कुछ सही रहता है तो हम 26 जनवरी को ही गेम्स दिखाना शुरू कर सकते हैं। उनके सभी खेल चाहे पाकिस्तान में हों या यूएई में, तीन साल तक सोनी स्पोर्ट्स पर दिखाए जाएंगे।’

बता दें कि वर्ष 2015 में ‘टेन स्पोर्ट्स’ ने पांच साल के लिए ‘पीसीबी’ के साथ अपनी डील रिन्यू की थी। ‘टेन स्पोर्ट्स’, जिसे अब ‘सोनी टेन’ के रूप में रीब्रैंड किया गया है, वर्ष 2003 से पीसीबी का ब्रॉडकास्ट पार्टनर है।


टैग्स सोनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ब्रॉडकास्ट एसपीएनआई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड डील
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

18 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

18 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

18 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

21 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago