होम / टीवी / छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ ये न्यूज चैनल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुआ ये न्यूज चैनल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

एबी मीडिया ग्रुप ने छत्तीसगढ़ से अपने सैटेलाइट न्यूज चैनल 'डीए न्यूज प्लस' को लॉन्च कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एबी मीडिया ग्रुप ने छत्तीसगढ़ से अपने सैटेलाइट न्यूज चैनल 'डीए न्यूज प्लस' को लॉन्च कर दिया है। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी मन्दिर परिसर स्थित रविन्द्र कक्ष में बुधवार शाम को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस चैनल का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। निश्चित ही 'डीए न्यूज प्लस' चैनल निष्पक्षता और निर्भीकता से छत्तीसगढ़ और देश के शोषित और दबे कुचले लोगों की आवाज बुलंद करेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से सरकार की योजनाएं भी जन-जन तक पहुंचेगी, जिसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा। उम्मीद है कि 'डीए न्यूज प्लस' चैनल दूरस्थ अंचल की समस्याओं को सरकार और जनता के सामने लाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हम छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रुप में खड़ा करें। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चैनल से जुड़ी मीडिया टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पहले कालीबाड़ी मन्दिर में देवी मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू , विधायक पुरंदर मिश्र, भूतपूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और एबी मीडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण भद्रा, डायरेक्टर रेशमा भद्रा, संपादक संजय उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


टैग्स डीए न्यूज प्लस एबी मीडिया हाउस
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

13 hours ago

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

1 day ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

1 day ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

1 day ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 day ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

13 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

13 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

13 hours ago