होम / सोशल मीडिया / राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात
राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ (News India) इन दिनों अंदरूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गया है। वरिष्ठ पत्रकार और कुछ समय पूर्व ही चैनल में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ का पदभार संभालने वाले राणा यशवंत और चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच टकराव खुलकर सामने आने के बाद मीडिया गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि यह विवाद अब न्यूजरूम से निकलकर सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका है।
इस विवाद के सामने आने के बाद राणा यशवंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने मन की बात कही है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘कभी-कभी आप जीवन में ग़लत फ़ैसला ले लेते हैं। इसमें आपका दोष बस इतना होता है कि आप बार-बार किए जाने वाले निवेदन और दिए जानेवाले भरोसे के चलते वह फैसला कर लेते हैं. न्यूज़ इंडिया के साथ जुड़ने का निर्णय मेरी भयंकर भूल रही, यह मैं स्वीकार करता हूँ।
मैंने जीवन में अनुशासन और प्रतिभा का सम्मान किया और ऐसा करता रहूँगा. जिन लोगों को हायर किया, वे सभी इन्हीं शर्तों को पूरा करते हैं। उनके डॉक्यूमेंट्स को मनमाने तरीके से नहीं मानना और उनके योगदान को रद्द करना- उनके अनुभव, पेशेवर क्षमता और ईमानदारी को ख़ारिज करना है. मेरे होते हुए यह संभव नहीं हो सकता। रीढहीन लोगों को मैंने कभी पसंद नहीं किया. ऐसे में अपने सहयोगियों को उनके हवाले कैसे छोड़ सकता हूँ? जीवन में आपके सामने ऐसी स्थिति किसी युद्ध की तरह होती है. स्वाभिमानी और सक्षम पेशेवर की तरह सच के लिए खड़ा होना फ़र्ज़ बनता है और धर्म भी, मैं वही कर रहा हूं।
राणा यशंवत द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।
कभी-कभी आप जीवन में ग़लत फ़ैसला ले लेते हैं. इसमें आपका दोष बस इतना होता है कि आप बार-बार किए जानेवाले निवेदन और दिए जानेवाले भरोसे के चलते वह फैसला कर लेते हैं. न्यूज़ इंडिया के साथ जुड़ने का निर्णय मेरी भयंकर भूल रही, यह मैं स्वीकार करता हूँ.
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) February 26, 2026
मैंने जीवन में अनुशासन और प्रतिभा…
टैग्स