होम / मीडिया फोरम / राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी
राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी
आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago
विवेक त्रिपाठी, पत्रकार।
राणा यशवंत जी, हम शर्मिंदा हैं… पत्रकारिता भी शर्मिंदा है। आप जैसे वरिष्ठतम पत्रकार की ऐसी बेइज्जती किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। हर पत्रकार का लक्ष्य होता है कि वह जिस भी चैनल या संस्थान से जुड़े, बेहतरीन खबरें करके उस संस्थान का सम्मान बढ़ाए और पत्रकारिता को ऊँचाई दे—राणा सर ने भी यही कोशिश की। न्यूज़ इंडिया 24×7 में संपादक बनने के बाद उन्होंने अपनी मजबूत टीम बनाई, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी टीम के सामने ही चैनल का मालिक उन्हें अपमानित कर रहा है और उनके द्वारा रखे गए पत्रकारों से पल्ला झाड़ रहा है।
वह कह रहा है, “आप लोग जितने दिन से संस्थान में आ रहे हो, उसके जिम्मेदार आप खुद हो… संस्थान सैलरी नहीं देगा… सारी जिम्मेदारी राणा यशवंत की है… सैलरी लेनी है तो उनसे लो… मेरा कोई लेना-देना नहीं… मैंने किसी की जॉइनिंग नहीं कराई… राणा जी ने अपनी पर्सनल जॉइनिंग कराई है…”। यह वीडियो देखकर मुझे एक साथी की बात याद आ गई, जिसने एक साल पहले कहा था कि चतुर, चालाक और भ्रष्ट लोग चैनलों के मालिक बन बैठे हैं और अब उनका उद्देश्य पत्रकारिता नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ साधना रह गया है।
राणा यशवंत जी, हम शर्मिंदा हैं.. पत्रकारिता भी शर्मिंदा है..
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) February 26, 2026
आप जैसे वरिष्ठतम पत्रकार की ऐसी बेइज्जती किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है..
हर पत्रकार का लक्ष्य होता है कि वो जिस भी चैनल या संस्थान में जाए, बेहतरीन खबरें करके उस चैनल का सम्मान बढ़ाए, पत्रकारिता में ऊंचे से ऊंचा… pic.twitter.com/C6qPiu5PVq
नया-नया रईस बना बिल्डर हो या काली कमाई से बना करोड़पति—कई लोग छोटे-मोटे न्यूज़ चैनल खरीद रहे हैं, पत्रकारिता के लिए नहीं, बल्कि अपना धंधा चमकाने, प्रभाव बढ़ाने, ब्लैकमेलिंग और वसूली के लिए। मीडिया में काम करने के इच्छुक लोगों से मेरा निवेदन है कि ऐसे मालिकों से बचें, जिनका लक्ष्य केवल कमाई और अय्याशी हो। ऐसे संस्थान में काम करने से बेहतर है कि आप अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू करें।
राणा यशवंत सर, इस वीडियो में आपका जो अपमान हुआ है, वह माफी के लायक नहीं है। आपसे और वहाँ काम कर रहे सभी साथियों से मेरा निवेदन है कि तत्काल संस्थान छोड़ दें, और बाकी पत्रकार साथियों से भी अपील है कि वहाँ नौकरी न करें। आत्मसम्मान, जमीर और खुद्दारी से बढ़कर कुछ भी नहीं होता।
( यह लेखक के निजी विचार हैं )
टैग्स