होम / टीवी / टॉक शो में मंत्री ने दिखाया जूता, एंकर को मिली कड़ी सजा
टॉक शो में मंत्री ने दिखाया जूता, एंकर को मिली कड़ी सजा
लाइव टीवी शो में मंत्री ने बूट दिखाकर नवाज शरीफ पर निशाना साधा, जिसके बाद इस शर्मनाक हरकत को लेकर पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) ने कड़ा एक्शन लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पाकिस्तान के न्यूज चैनलों की अजीबोगरीब हरकतें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बार इमराम खान के सरकार में जल संसाधन मंत्री फैसल वावदा का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लाइव टीवी शो में फौजी बूट दिखाते नजर आ रहे हैं। इस लाइव टीवी शो में वावदा ने बूट दिखाकर पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर निशाना साधा है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस शर्मनाक हरकत के वायरल होने के बाद पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) ने कड़ा एक्शन लिया है। पेमरा ने टेलिविजन टॉक शो व होस्ट को दो महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
PEMRA Bans programme " OFF THE RECORD" on ARY News for 60 days. pic.twitter.com/TuknaIlzWn
— Report PEMRA (@reportpemra) January 15, 2020
वहीं, जवाब में काशिफ अब्बासी का कहना है कि पेमरा ने उन पर जो प्रतिबंध लगाया है, वह ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’, अनुच्छेद 19 के खिलाफ है।
Journalists strongly condemn PEMRA ban as it is ‘dictatorial’
— Kashif Abbasi (@Kashifabbasiary) October 28, 2019
And we will resist any move to gag Press, #mediacurbsNoMore pic.twitter.com/XCrrleFGgx
दरअसल हुआ यूं कि मंगलवार को पाकिस्तान के चैनल ‘एआरवाई न्यूज’ (ARY News) पर सीनियर एंकर काशिफ अब्बासी टॉक शो ‘ऑफ द रिकॉर्ड’ को होस्ट कर रहे थे। यह शो पाकिस्तान में आर्मी एक्ट संशोधन कानून को लेकर था। इस कानून के जरिए पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन साल बढ़ाया गया है।
इस शो के गेस्ट थे- संघीय जल संसाधन मंत्री फैसल वावदा, पीपीपी के वरिष्ठ नेता कमर जमान कैरा और पीएमएल-एन सीनेटर जावेद अब्बासी। टीवी शो में फैसल वावदा ने नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेशर्म लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। हालांकि इसके बाद तीनों नेताओं के बीच विवाद बढ़ा, तो फैसल वावदा ने फौजी जूता निकाल लिया और टेबल पर रखते हुए कहा, 'अपने चोर (नवाज शरीफ) को बचाने और देश से भगाने के लिए आप लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'आपने जो लेटकर, चूमकर बूट को इज्जत दी है। आप इस बूट के सामने भी सिर झुका सकते हैं और सम्मान दे सकते हैं।' उन्होंने कहा कि इस बूट से वे उनका स्वागत करते हैं।
बूट डेस्क पर रखे जाने से नाराज होकर अब्बासी और कायरा दोनों ने इसका विरोध किया और बाद में शो छोड़कर चले गए।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर हाल ही में नवाज शरीफ की लंदन के एक होटल में खाना खाते तस्वीर वायरल हुई थी, जबकि पाकिस्तान की कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाने के बाद इलाज के लिए जमानत दी थी। इस मसले पर टीवी डिबेट में मंत्री ने कहा, 'आपकी चोरी पकड़ी गई तो आपके बेटे ने कहा कि हवाखोरी के लिए बाहर निकले थे। कोर्ट ने आपको इसकी इजाजत नहीं दी थी।
हालांकि इस घटना के बाद फैसल वावदा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है।
Journalists strongly condemn PEMRA ban as it is ‘dictatorial’
— Kashif Abbasi (@Kashifabbasiary) October 28, 2019
And we will resist any move to gag Press, #mediacurbsNoMore pic.twitter.com/XCrrleFGgx
Shame #ptidisrespectarmy pic.twitter.com/jOPe6E0TP8
— Syed Tanzeel (@SyedTan61717640) January 14, 2020
Pakistan Tehreek-i-Insaf (#PTI) federal minister for water resources Faisal Vadwa, appeared on a #Pakistani television show with a military boot on the table. According to Vadwa, he was "showing his loyalty to the #PakistanArmy." pic.twitter.com/kHKiufHoOg
— JammuKashmir5 (@JammuKashmir5) January 15, 2020
What the hell is going with the most delicate people, the representatives of the nation and the members of the supreme body of Pakistan (parliament)? One swears every minute, second taking Koran in hand and another is placing military boot on table in a prime time live TV show.. pic.twitter.com/RhtA0AnuiB
— Aamer Hayat Bhandara (@AamerBhandara) January 14, 2020
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स एंकर पाकिस्तान पेमरा नवाज शरीफ काशिफ अब्बासी फैसल वावदा बूट पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण