होम / टीवी / जल्द एक और चैनल लॉन्च करेगा NKN Media Group
जल्द एक और चैनल लॉन्च करेगा NKN Media Group
चैनल एक जुलाई 2021 से ऑनएयर हो जाएगा और Du व Etisalat ऑपरेटर्स पर उपलब्ध होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कम्युनिकेशन एजेंसी ‘एनकेएन मीडिया’ (NKN Media) जल्दी ही यूएई (UAE) में तमिल मूवी और म्यूजिक चैनल लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि इस एजेंसी के दुबई, सिंगापुर, मलेशिया और कोलंबो में भी ऑफिस हैं।
चैनल एक जुलाई 2021 से लाइव हो जाएगा और Du व Etisalat ऑपरेटर्स पर उपलब्ध होगा। एनकेएन मीडिया ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Global Revenue at NKN MEDIA FZC) अब्दुल माजिद खान ने अपने लिंक्डइन पेज पर यह घोषणा की है।
बता दें कि ग्रुप ने पिछले साल 18 नवंबर 2020 को यूएई में अपना पहले इंफोटेनमेंट चैनल लॉन्च किया था। हाल ही में ग्रुप को यूएई क्षेत्र में रिपब्लिक टीवी द्वारा अपना एक्सक्लूसिव ऐड सेल्स पार्टनर भी नियुक्त किया गया था।
टैग्स मूवीज म्यूजिक चैनल Movies तमिल चैनल्स मूवी चैनल्स एनकेएन मीडिया अब्दुल माजिद खान