होम / टीवी / 'न्यूज18 राइजिंग भारत समिट' में बोले नितिन गडकरी, जातिवाद को नहीं मानता हूं
'न्यूज18 राइजिंग भारत समिट' में बोले नितिन गडकरी, जातिवाद को नहीं मानता हूं
नितिन गडकरी ने कहा, मोदी जी प्रधानमंत्री बनने ही वाले हैं, यह तय है। दूसरी बात यह है कि हम 400 पार जाने वाले हैं, यह तय है। मैं भी चुनाव जीतने वाला हूं, यह निश्चित है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
न्यूज18 के लीडरशिप कॉन्क्लेव ‘राइजिंग भारत समिट’ के मंच से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुलकर कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए पोस्टर-बैनर से प्रचार नहीं करेंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि उनका काम बोलता है। उनके काम की वजह से लोग उन्हें जानते हैं। इसलिए वह मैन टू मैन कैंपेनिंग करेंगे। अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने अपने मन की बात कही।
उन्होंने दावा किया, 'मोदी जी प्रधानमंत्री बनने ही वाले हैं, यह तय है। दूसरी बात यह है कि हम 400 पार जाने वाले हैं, यह तय है और मैं भी चुनाव जीतने वाला हूं, यह निश्चित है।' इसके अलावा कई मुद्दों पर भी उन्होने बेबाकी से अपनी राय दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'मैं जातिवाद और सांप्रदायिकता को नहीं मानता। हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास। मैं अपने क्षेत्र में जितने लोग हैं, सबको परिवार समझता हूं।'
क्या आप प्रधानमंत्री और अमित शाह के सामने भी बेबाक रहते हैं? इस सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा, 'जब बातचीत होती है तो प्रधानमंत्री सबसे सुनते हैं। सभी आराम से अपनी बात रखते हैं। कोई अड़चन नहीं होती। मैं भी पार्टी का अध्यक्ष रहा हूं, मेरे पास भी सब लोग अपनी बात रखते थे।'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ इस बातचीत का पूरा वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स