होम / टीवी / MIB ने TRAI को लिखा पत्र, AIDCF के इस अनुरोध पर विचार करने को कहा
MIB ने TRAI को लिखा पत्र, AIDCF के इस अनुरोध पर विचार करने को कहा
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) के अनुरोध पर विचार करने के लिए ट्राई सचिव को पत्र लिखा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने ट्राई से परामर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में टीवी डिस्ट्रीब्यूटर्स को बुके निर्माण में स्वायत्तता देने के मुद्दे को शामिल करने की मांग की है।
ट्राई ने 8 अगस्त 2023 को "प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नियामक ढांचे की समीक्षा" पर एक परामर्श पत्र जारी किया था।
मंत्रालय ने टीवी डिस्ट्रीब्यूटर्स को प्रसारण बुके ब्रेक करने की स्वायत्तता देने के ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) के अनुरोध पर विचार करने के लिए ट्राई सचिव को पत्र लिखा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई की कानूनी टीम सूचना-प्रसारण मंत्रालय के पत्र का अध्ययन कर रही है और कानूनी राय पर विचार करने के बाद निर्णय लेने को तैयार होगी।
पिछले साल नवंबर में ट्राई ने टैरिफ ऑर्डर में तीसरा संशोधन किया था, जिसमें अन्य प्रावधानों के साथ-साथ बुके में शामिल करने के लिए प्रति टीवी चैनल 19 रुपये की सीमा तय की गई थी। ट्राई द्वारा संसोधित ऑर्डर पर डिस्ट्रीब्यूटर्स प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (डीपीओ) और लोकल केबल ऑपरेटर्स (एलसीओ) ने कुछ मुद्दे उठाए हैं, जिसमें कुछ को संबोधित किया गया और कुछ अभी भी बाकी हैं।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन टीवी डिस्ट्रीब्यूटर