होम / टीवी / ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की टीम को और मजबूत बनाने के लिए मैनेजमेंट ने लिया ये फैसला

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की टीम को और मजबूत बनाने के लिए मैनेजमेंट ने लिया ये फैसला

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में टीम और मैनेजमेंट के बीच समन्वय स्थापित करने और चैनल को और अधिक मजबूती प्रदान करने के इरादे से एक बड़ा कदम उठाया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में टीम और मैनेजमेंट के बीच समन्वय स्थापित करने और चैनल को और अधिक मजबूती प्रदान करने के इरादे से एक बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल, ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार की ओर से एक इंटरनल मेल जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यहां इनपुट डेस्क, आउटपुट डेस्क, रिपोर्टर्स, एंकर्स, न्यूज रिसर्च टीम, सोशल मीडिया टीम व गेस्ट टीम के हेड (प्रफुल्ल) अब सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर व वरिष्ठ टीवी पत्रकार रंजीत कुमार को रिपोर्ट करेंगे। इसके अतिरिक्त अब एम्प्लॉयीज को छुट्टी के लिए भी इन्हीं से मंजूरी लेनी होगी।   

वहीं चीफ एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर काम कर रहे अनुपम श्रीवास्तव रंजीत कुमार के साथ मिलकर काम करेंगे, जो बड़े इवेंट्स को देखेंगे, प्रॉडक्शन स्टाफ व आउटपुट के वीकेंड स्टाफ की जरूरतों को समझेंगे और रंजीत कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

इस इंटरनल मेल के अनुसार, ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

बता दें कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार रंजीत कुमार को इस महीने की शुरुआत में ही सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है। अपनी इस भूमिका में वह चैनल की एडिटोरियल लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आउटपुट डेस्क, असाइनमेंट, न्यूज रिसर्च, गेस्ट को-ऑर्डिनेशन, सोशल मीडिया व प्रॉडक्शन सहित समग्र परिचालनों का नेतृत्व कर रहे हैं।

रंजीत कुमार चैनल के नोएडा ऑफिस से अपना कामकाज संभाल रहे हैं और उनकी रिपोर्ट ‘टाइम्स नेटवर्क’ की ग्रुप एडिटर व ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार को है।


टैग्स मैनेजमेंट टाइम्स नाउ नेटवर्क टाइम्सनाउ नवभारत टाइम्सनाउ नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

13 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

14 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

14 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

7 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

6 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

10 hours ago