होम / टीवी / India News लाया नया शो, यह है खासियत

India News लाया नया शो, यह है खासियत

देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) का हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (india news) एक नया प्राइम टाइम शो लेकर आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) का हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (india news) ’जनता का मुकदमा’ (JantaKaMukadama) नाम से एक नया प्राइम टाइम शो लेकर आया है। नेटवर्क का कहना है कि यह टेलिविजन के इतिहास में सबसे अलग शो में से एक है। इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात आठ बजे किया जाएगा। यह एक घंटे का शो होगा, जिसे चुनाव विश्लेषक और ‘जन की बात’ (Jan Ki Baat) के फाउंडर प्रदीप भंडारी होस्ट करेंगे।   

नेटवर्क की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह शो 19 जुलाई 2021 से शुरू हो रहा है और इसमें नया कॉन्सेप्ट, सोशल मीडिया एकीकरण और बेबाक व खोजी कंटेंट शामिल होगा। जैसे-जैसे भारत आजादी के 75 साल के करीब पहुंच रहा है, यह शो नए महत्वाकांक्षी और युवा भारत की आवाज बनने का प्रयास करेगा। इस शो का मिशन ‘जनहित ही देशहित’ (Janhit hi Deshit) है।

इस शो की लॉन्चिंग के मौके पर ‘इंडिया न्यूज’ के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत का कहना है, ‘जनता का मुकदमा नाम से इस शो को प्रदीप भंडारी होस्ट करेंगे। इन्वेस्टिगेटिव स्टोरीज, स्टिंग ऑपरेशंस, ग्राउंड रिपोर्ट्स और डिबेट्स इस शो की खासियत होगी।’

वहीं, प्रदीप भंडारी का कहना है, ‘देश की आजादी के 75वें वर्ष के निर्माण में यह शो एक महत्वाकांक्षी भारत की आवाज बनने का प्रयास करेगा। इंडिया न्यूज और जन की बात मिलकर ग्राउंड्स से ऑरिजिनल स्टोरीज लेकर आएंगे। शो की लॉन्चिंग का प्रोमो कुछ देर में ही टॉप सोशल मीडिया ट्रेंड में शामिल हो गया, इसके लिए मैं व्युअर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं।‘


टैग्स इंडिया न्यूज राणा यशवंत आईटीवी नेटवर्क टीवी शो नया शो जनता का मुकदमा
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

8 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

8 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

9 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

25 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago