होम / टीवी / टीवी टुडे नेटवर्क को बाय बोलकर अब Zee Media में बड़ी भूमिका निभाएंगे गौरव वर्मा
टीवी टुडे नेटवर्क को बाय बोलकर अब Zee Media में बड़ी भूमिका निभाएंगे गौरव वर्मा
गौरव वर्मा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। पूर्व में वह तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड’ (TV Today Network Ltd) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर ये है कि यहां करीब साढ़े आठ साल से कार्यरत गौरव वर्मा अब ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में बतौर सेल्स हेड अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इस बात की पुष्टि की है।
गौरव वर्मा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब दो दशक का अनुभव है। वह वर्ष 2012 से ‘टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड’ से जुड़े हुए थे और दो पदों पर काम कर चुके हैं। फिलहाल वे नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
‘टीवी टुडे’ में अपनी पारी शुरू करने से पहले वर्मा ‘नेटवर्क18’ में असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यहां वह सात साल से ज्यादा समय तक कार्यरत रहे। यही नहीं, अपने करियर के दौरान पूर्व में वह ‘इंडिया टुडे’ और ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
टैग्स जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड टीवी टुडे गौरव वर्मा