होम / टीवी / कोरोना संक्रमित पत्रकार को इंटरव्यू देना कलेक्टर को कुछ यूं पड़ गया भारी
कोरोना संक्रमित पत्रकार को इंटरव्यू देना कलेक्टर को कुछ यूं पड़ गया भारी
जिला कलेक्टर ने कुछ दिनों पूर्व ही इस टीवी पत्रकार को इंटरव्यू दिया था, जांच में कोरोना पॉजिटव मिला पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
केरल में कासरगोड़ जिला कलेक्टर को एक टीवी पत्रकार को इंटरव्यू देना उस समय भारी पड़ गया, जब जांच में पत्रकार को कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कलेक्टर, उनके गनर और ड्राइवर को क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा चैनल के कैमरामैन, ड्राइवर और दो अन्य स्टाफ मेंबर्स को भी क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
बताया जाता है कि कलेक्टर ने कुछ दिनों पूर्व ही इस टीवी पत्रकार को एक इंटरव्यू दिया था। बुधवार को इस पत्रकार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। केरल में किसी पत्रकार को कोरोना पॉजीटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। यह पत्रकार केरल के एक बड़े टीवी चैनल में कार्यरत है। कोरोना से बचाव के लिए चैनल को भी सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला कलेक्टर डी सजित बाबू ने बताया कि उन्होंने एक पत्रकार को 19 अप्रैल को इंटरव्यू दिया था, जिसका COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सजिब बाबू का कहना है, ‘मुझे, मेरे ड्राइवर और गनमैन को क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।’
टैग्स कोविड-19 कोरोनावायरस कलेक्टर