होम / टीवी / CNN-News18 में इस बड़े पद पर मुरलीधरन काशीविश्वनाथन की नियुक्ति

CNN-News18 में इस बड़े पद पर मुरलीधरन काशीविश्वनाथन की नियुक्ति

CNN-News18 के एडिटोरियल अफेयर्स डायरेक्टर राहुल शिवशंकर ने कहा कि मुरली के पास लाइव न्यूज ऑपरेशंस का लंबा अनुभव है और उन्हें मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज़रूम की जरूरतों की अच्छी समझ है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

CNN-News18 ने मुरलीधरन काशीविश्वनाथन को न्यूज डायरेक्टर (कन्वर्ज्ड आउटपुट) के पद पर नियुक्त किया है। इस भूमिका में मुरली टीवी, डिजिटल और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज आउटपुट की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मुरली यह सुनिश्चित करेंगे कि खबरों की समझ मजबूत हो, स्टोरी की प्रस्तुति साफ और प्रभावी हो और सभी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट बिना रुकावट सही तरीके से पहुंचे। उनकी जिम्मेदारी सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि Connected TV और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी वह अहम भूमिका निभाएंगे।

नेटवर्क के मुताबिक, डिजिटल-फर्स्ट न्यूजरूम की दिशा में मुरली तेजी, तालमेल और असर बढ़ाने पर खास ध्यान देंगे, ताकि दर्शकों तक पत्रकारिता ज्यादा प्रभावी तरीके से पहुंचे।

CNN-News18 के एडिटोरियल अफेयर्स डायरेक्टर राहुल शिवशंकर ने कहा कि मुरली के पास लाइव न्यूज ऑपरेशंस का लंबा अनुभव है और उन्हें मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज़रूम की जरूरतों की अच्छी समझ है। ऐसे समय में जब सभी फॉर्मेट्स का एकीकरण जरूरी है, उनकी वापसी नेटवर्क के लिए काफी अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि CNN-News18 नेटवर्क में Connected TV से जुड़े प्रयोगों का केंद्र रहा है और मुरली आगे भी पूरे नेटवर्क के लिए CTV स्ट्रैटेजी बनाने में शामिल रहेंगे।

इसके साथ ही नेटवर्क ने अनसूया कुमार को ऑफ-प्लेटफॉर्म्स लीड के तौर पर नियुक्त करने का भी ऐलान किया है। अनसूया मुरली को रिपोर्ट करेंगी। राहुल शिवशंकर ने बताया कि अनसूया एक अनुभवी और क्रिएटिव प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने ओरिजिनल कंटेंट और CRUX जैसे प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

12 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

12 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

12 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

6 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

4 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

9 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

8 hours ago