होम / टीवी / ABP नेटवर्क के CEO अविनाश पांडे को मिला ये सम्मान
ABP नेटवर्क के CEO अविनाश पांडे को मिला ये सम्मान
एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे को इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (IAA) की ओर से सीईओ अविनाश पांडे को ये सम्मान दिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
एबीपी नेटवर्क (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडे को 'मीडिया पर्सन ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (IAA) की ओर से सीईओ अविनाश पांडे को ये सम्मान दिया गया है।
बता दें कि IAA लीडरशिप अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग एंड मीडिया' के 9वें संस्करण का आयोजन 25 जुलाई को मुंबई के ‘ताज लैंड्स एंड’ (Taj Lands End) होटल में हुआ।
इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन की ओर से मिले इस सम्मान पर एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे ने ट्वीट कर खुशी जताई और इस अवॉर्ड को एबीपी नेटवर्क की टीम के शानदार काम को समर्पित किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि यह पुरस्कार टीम एबीपी नेटवर्क के काम की पहचान के लिए है। मुझे बेहद गर्व है।
@ABPNews this award is a recognition for team ABP Network ! I am so proud https://t.co/OUOaPCjbvO
— Avinash Pandey (@panavi) July 25, 2022
इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (IAA) लीडरशिप अवॉर्ड्स उन व्यक्तियों को प्रतिवर्ष दिए जाते हैं जिन्होंने मार्केटिंग, ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपने ऑर्गनाइजेशन को उत्कृष्ट सफलताएं दिलाने में मदद की है।
इससे पहले ENBA की ओर से भी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) को अवॉर्ड मिला था। इस सम्मान समारोह में अविनाश पांडेय को 'बेस्ट सीईओ' का अवॉर्ड मिला था।
टैग्स अविनाश पांडे एबीपी नेटवर्क इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन