होम / टीवी / IPL से पहले ये केबल ऑपरेटर्स अपने बेसिक पैकेज से हटा देंगे STAR के चैनल!
IPL से पहले ये केबल ऑपरेटर्स अपने बेसिक पैकेज से हटा देंगे STAR के चैनल!
डेन नेटवर्क्स, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और जीटीपीएल हैथवे ने कथित तौर पर अपने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि वे 1 अप्रैल से स्टार स्पोर्ट्स समेत स्टार चैनलों को अपने बेसिक पैकेज से हटा देंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स (केबल ऑपरेटर्स) डेन नेटवर्क्स, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और जीटीपीएल हैथवे ने कथित तौर पर अपने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि वे एक अप्रैल से स्टार स्पोर्ट्स समेत स्टार चैनलों को अपने बेसिक पैकेज से हटा देंगे।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टार के पास आईपीएल के टीवी अधिकार हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज के 'वायकॉम18' के पास डिजिटल अधिकार हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्री के पास डेन और हैथवे का भी स्वामित्व है और जीटीपीएल हैथवे में उसकी 28% हिस्सेदारी है।
यह घटनाक्रम जानना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि 'वायकॉम18' आईपीएल के आगामी सीजन को जियोसिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम करेगा।
इलारा कैपिटल के करण तौरानी के मुताबिक, आईपीएल सीजन से पहले बेस पैकेज से स्टार चैनलों को हटाने से तटस्थ प्रभाव पड़ सकता है। इस कदम से स्टार को फायदा भी हो सकता है, यदि टेलीविजन पर आईपीएल देखने वाले सब्सक्राइबर आईपीएल देखने के लिए अ-ला-कार्टे या अलग-अलग चैनल का चुनाव करते हैं तो।
उन्होंने यह भी कहा कि नए टैरिफ ऑर्डर के लागू होने के बाद, केवल 8% उपभोक्ता आ-ला-कार्टे पर चले गए, क्योंकि भारतीय उपभोक्ता वैल्यू को देखते हैं। 92% उपभोक्ता अभी भी बुके-आधारित पेशकश का उपभोग कर रहे हैं।
तौरानी का कहना है कि स्टार चैनलों को बेसिक पैकेज से हटाने के कदम का कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह एक ऐसा जॉनर है जो अन्य की तुलना में पहले ही बाहर है, क्योंकि इसने कोविड के पहले की रेटिंग में गिरावट (विशेष रूप से हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट और मूवीज) की जानकारी दी है।'
टैग्स