होम / टीवी / Enba 2023 में 'एबीपी न्यूज' का बजा डंका, अपने नाम किए कुल 50 पदक
enba 2023 में 'एबीपी न्यूज' का बजा डंका, अपने नाम किए कुल 50 पदक
'एबीपी न्यूज' ने enba 2023 में सभी कैटेगरीज में कुल 50 पदक अपने नाम किए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) का 16वां संस्करण शनिवार, 30 मार्च को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'द इंपीरियल' होटल में आयोजित किया गया। पुरस्कार समारोह में देश की न्यूज मीडिया ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में 'एबीपी न्यूज' भी शामिल था, जिसने enba 2023 में सभी कैटेगरीज में कुल 50 पदक अपने नाम किए। चैनल ने अपने उत्कृष्ट काम के लिए 21 गोल्ड, 21 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज पदक और जूरी द्वारा मेंशन किए गए 2 स्पेशल अवॉर्ड्स जीते।
प्रतिष्ठित enba अवॉर्ड्स सात व्यापक कैटेगरीज - प्रोग्रामिंग, पर्सनॉलिटी, मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया, इंटरनेशनल न्यूज, ओवरॉल एक्सिलेंस और स्पेशल अवॉर्ड्स के तहत दिए गए, जिन्हें आगे कई सब-कैटेगरीज में विभाजित किया गया था। पॉलिटिकल, सोशल और बिजनेस क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा सावधानीपूर्वक जूरी प्रक्रिया के बाद पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस शानदार अवॉर्ड समारोह में, एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडे को 'सीईओ ऑफ द ईयर' का खिताब मिला, वहीं टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, जबकि 'enba एडिटोरियल मेवरिक ऑफ द ईयर 2023' से 'आजतक', 'इंडिया टुडे' और 'गुड न्यूज टुडे' के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद को सम्मानित किया गया।
टैग्स एबीपी न्यूज इनबा