होम / सोशल मीडिया / वीआईपी कल्चर को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की कुछ यूं बयां की ‘मन की बात’

वीआईपी कल्चर को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई की कुछ यूं बयां की ‘मन की बात’

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘इंडिया टुडे’ (India Today) के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई विभिन्न मामलों में वीआईपी (VIPs) को दी जा रही तमाम तरह की छूट से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इस बारे में उन्होंने एक ट्वीट के जरिये अपने ‘मन की बात’ को बयां किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘इंडिया टुडे’ (India Today) के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई विभिन्न मामलों में वीआईपी (VIPs) को दी जा रही तमाम तरह की छूट से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इस बारे में उन्होंने एक ट्वीट के जरिये अपने ‘मन की बात’ को बयां किया है।

दरअसल ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) में छपी उस स्टोरी का हवाला देते हुए राजदीप सरदेसाई ने यह ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया था कि आयकर मामले मेें इनकम टैक्स सैटलमेंट कमीशन (ITSC) ने पहले 'सहारा' की एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया था और बाद में इसे स्वीकार कर तुरत-फुरत मामले का निपटारा भी कर दिया गया।

ITSC ने 'सहारा' के उस दावे से भी सहमति जताई कि आयकर विभाग के छापे के दौरान बरामद किए गए दस्तावेज पर्याप्‍त सबूत नहीं हैं। इसके बाद सहारा को किसी भी तरह के मुकदमे अथवा आर्थिक दंड से छूट मिल गई। जबकि आरोप था कि आयकर विभाग के छापे में अधिकारियों को कंपनी से कुछ ऐसे दस्‍तावेज मिले थे, जिनमें नेताओं को कई तरह के भुगतान की बात लिखी हुई थी।

इस खबर के बाद अपने ट्वीट में राजदीप सरदेसाई का कहना है कि यदि आयकर विभाग की छापेमारी में उनका अ‍थवा किसी आम आदमी का नाम आता तो जीवन भर उसे चैन से नहीं बैठने दिया जाता लेकिन शायद वीआईपी (VIP) को इन सबसे छूट मिली हुई है।

If my or your name came up in an IT raid, we would be hounded for life; VIPs have immunity!

‘द इंडियन एक्‍सप्रेस’ में छपे इस आर्टिकल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Sahara gets immunity, tax panel accepts its claim that seized papers not evidence

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सायरन और चिल्लाहट के बीच टीआरपी की जंग : सुधीर चौधरी

मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

50 minutes ago

मोदी सरकार के लिए देशहित सर्वोपरि : अमिश देवगन

हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए। ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है।

1 hour ago

अमेरिका अब बोलकर दादागिरी कर रहा है : संकेत उपाध्याय

अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक़ लिए हैं और अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा।

1 hour ago

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

23 hours ago

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

23 hours ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

20 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

13 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

13 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

12 hours ago