होम / सोशल मीडिया / कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है सरकार : राहुल शिवशंकर

IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

भारत सरकार ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर लिखा, भारत के अली खामेनेई के लिए शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने के फैसले को राजनीतिक समर्थन नहीं, बल्कि एक संतुलित कूटनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए, ताकि कूटनीतिक परंपराओं का पालन किया जा सके और ईरान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय साझेदार के साथ आधिकारिक संवाद बना रहे। सरकार का कहना है कि यह एक “संतुलित प्रतिक्रिया” है। इसका मतलब है कि यह केवल सरकारी स्तर पर की गई औपचारिक भागीदारी है, न कि किसी प्रकार का राजनीतिक शोक संदेश या समर्थन।

इस कदम को सीमित और औपचारिक रखते हुए नई दिल्ली ने यह संकेत देने की कोशिश की है कि वह कूटनीतिक मर्यादाओं का सम्मान करती है। साथ ही भारत ने अली खामेनेई की हत्या या इज़राइल और अमेरिका से जुड़े व्यापक संघर्ष पर कोई सार्वजनिक पक्ष लेने से भी बचाव किया है।

आपको बता दें, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बड़ा ऐलान किया है। IRGC ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई

यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।

2 hours ago

दीपक चौरसिया ने बताया : नीतीश कुमार ने क्यों छोड़ी बिहार की गद्दी

उधर बिहार की गद्दी छोड़ने के पीछे कुछ वजहें हैं जिससे नीतीश कुमार दबाव में है। विधायकों का आंकड़ा बीजेपी के पक्ष में है। बहुमत 122 से 5 विधायक कम है।

3 hours ago

शरद पवार सत्ता के निर्लज्ज नशेड़ी : समीर चौगांवकर

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका शरद पवार की रही है और कांग्रेस उसी शरद पवार के सामने घुटने टेक रही है। कांग्रेस कमाल की पार्टी है।

3 hours ago

पत्रकारिता के स्तंभ पुरुष थे एचके दुआ: अवधेश कुमार

पिछले काफी समय से उनके बारे में कोई सूचना नहीं थी। यह बताता है कि एक समय स्टार माने जाने वाले पत्रकार भी अकेले पड़ जाते हैं। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका फिर चूका: विक्रांत गुप्ता ने बताया हार का कारण

फिन एलन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

1 day ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

2 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

18 minutes ago