होम / सोशल मीडिया / भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई
भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर हुए : राजदीप सरदेसाई
यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी। इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago
दो दशक के दौरान अब तक 10 पारियों में 19 साल बिहार के मुख्यमंत्री रहे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश अब पटना छोड़कर दिल्ली की राजनीति करने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा जा रहे हैं। जेडीयू नेता ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी को सार्वजनिक कर दिया है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का कहना है कि भाजपा के सहयोगी दल धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे है। उन्होंने एक्स पर लिखा, नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इसका मतलब है कि अब वे बिहार की सक्रिय राजनीति से दूर हो जाएंगे, जिस पर उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक अपना दबदबा बनाए रखा।
इसे जदयू के लिए भी एक नए दौर की शुरुआत माना जा सकता है, क्योंकि भाजपा के कई सहयोगी दल पहले भी धीरे-धीरे कमजोर होते गए हैं। ऐसे दलों की सूची काफी लंबी है, जिनमें असम गण परिषद, महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी, शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल जैसे नाम शामिल हैं।
फिलहाल तेलुगु देशम पार्टी और कुछ हद तक अन्नाद्रमुक ही ऐसे सहयोगी दल हैं जो अपेक्षाकृत बराबरी की स्थिति में मौजूद हैं। यदि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति से अलग होते हैं, तो देश में भाजपा के मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़कर 28 राज्यों में से 16 हो जाएगी।
इसके अलावा पांच राज्यों में भाजपा के सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में देश की राजनीति एक बार फिर उस स्थिति की ओर बढ़ती दिख रही है, जहां किसी एक दल का प्रभुत्व ज्यादा मजबूत हो जाता है। ऐसी स्थिति आखिरी बार 1970 के दशक की शुरुआत में देखने को मिली थी, जब कांग्रेस अपने चरम पर थी।
IMPORTANT: So Nitish Kumar @NitishKumar files nomination for Rajya Sabha, will no longer be in Bihar politics which he has dominated for over two decades now. Could be end of the road for JD(U) too as another BJP ally loses out in the Big Boss house . List is long: AGP, MGP, Shiv…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) March 5, 2026
टैग्स