होम / सोशल मीडिया / सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी
सायरन और चिल्लाहट के बीच TRP की जंग: सुधीर चौधरी
मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 hours ago
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज टीवी चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) की रिपोर्टिंग को फिलहाल रोकने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के अनुसार इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान कुछ न्यूज चैनल बिना पुख्ता जानकारी के सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित खबरें दिखा रहे हैं। इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, भारत के न्यूज़ स्टूडियो में मानो 'सीज़फायर' जैसा माहौल बन गया है। चल रहे ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान भारत शायद दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने न्यूज़ चैनलों की टीवी रेटिंग (टीआरपी) को अस्थायी रूप से रोक दिया है। दरअसल कुछ भारतीय न्यूज़ चैनलों की कवरेज इतनी आक्रामक हो गई थी कि उनके स्टूडियो किसी युद्ध जैसी स्थिति का माहौल बनाने लगे थे।
सायरन बज रहे थे, तेज़ ग्राफिक्स चल रहे थे और एंकर ऊंची आवाज़ में बोल रहे थे, ताकि टीआरपी की इस दौड़ में आगे निकला जा सके। आपको बता दें, मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
CEASEFIRE in Indian news studios: India is perhaps the 1st country in the world to freeze TV ratings for the news channels during the ongoing #IranUSWar
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) March 6, 2026
Some Indian news studios had begun sounding like war rooms with sirens blaring, graphics flashing and anchors shouting, all in… pic.twitter.com/4s8ghNm5V7
टैग्स